इंग्लैंड की विकेटकीपर-बल्लेबाज सारा टेलर ने करवाया न्यूड फोटोशूट, विराट कोहली की है सबसे बड़ी फैन..

इंग्लैंड की विकेटकीपर-बल्लेबाज सारा टेलर ने अपने टैलेंट के दम पर महिला क्रिकेट की दुनिया में काफी शोहरत हासिल की है. वो खुद को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की फैन बताती हैं. साल 2019 में उन्होंने न्यूड फोटोशूट कराया था जिसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ था. लेकिन सारा ने बताया था कि ऐसा करने के पीछे एक खास वजह है.

सारा ने न्यूड फोटोशूट क्यों कराया?

सारा टेलर ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यूड फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘जो भी शख्स मुझे पहचानता है वो जानता होगा कि इस तरह का फोटोशूट मेरे कम्फर्ट जोन के बाहर की चीज है, लेकिन मैं इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए खुद पर गर्व महसूस करती हूं और मैं ‘विमन्स हेल्थ यूके’ मैगजीन की एहसानमंद रहूंगी कि उन्होंने मुझे इसके लिए इनवाइट किया.’

  ‘हर लड़की है खूबसूरत’

सारा टेलर ने आगे कहा, ‘दूसरी महिलाओं की तरह मुझे भी अपनी बॉडी के बारे में शिकायत करने की आदत रही है, लेकिन अब मैंने इससे पार पा लिया है. एक तरह से ये महिला सशक्तिकरण है. हर दूसरी लड़की शानदार दिखती है. प्लीज ये याद रखें कि हर लड़की खूबसूरत है. महिलाओं को मानसिक और शारीरिक समस्याओं से बाहर निकलने की जरूरत है.’

फोटो पर मचा था बवाल

महिलाओं के मानसिक और शारीरिक सेहित को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए सारा टेलर (Sarah Taylor) के इस कदम की काफी तारीफ हुई थी, लेकिन कई लोगो ने ऐसे फोटोशूट को लेकर उनकी जमकर आलोचना की थी. गौरतलब है कि सारा अपनी जिंदगी में मानसिक परेशानी का सामना कर चुकी हैं, लेकिन वक्त के साथ उन्होंने चिंताओं से बाहर निकलना सीख लिया है.

कामयाब क्रिकेटर हैं सारा

सारा टेलर साल 2017 में महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली इंग्लिश टीम का हिस्सा थीं. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 6533 रन बनाए हैं.सारा ने अभी तक कुल 126 वनडे में 38.26 के औसत से 4056 रन अपने नाम किए. इनमें 7 शतक और 20 अर्धशतक भी शमिल हैं. टेलर का सर्वाधिक निजी स्कोर 147 रन है. 

सारा से मिलने सुबह 5 बजे पहुंचे थे विराट

सारा टेलर के बारे में ये बाद जग जाहिर है कि वो विराट कोहली की फैन हैं, लेकिन काफी कम लोग जानते हैं विराट खुद सारा से मिलना चाहते थे. साल 2014 में इंग्लैंड दौरे पर आए कोहली एक बार सारा से मिलने सुबह 5 बजे ही उनके कमरे में पहुंच गए थे. इस बात का खुलासा सारा की साथी खिलाड़ी केट क्रॉस (Kate Cross) ने किया था. केट ने एक ट्वीट किया था, जिसमें सारा टेलर को टैग करते हुए उन्होंने कहा, ‘पांच साल पहले, जब विराट कोहली तुमसे मिलना चाहते थे.’ इस ट्वीट के साथ क्रॉस ने कोहली की एक फोटो भी शेयर की है, जिसमे विराट इंग्लिश महिला क्रिकेटरों के साथ मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं.

Back to top button