स्काटलैंड की हार को भुलाकर आस्ट्रेलिया से भिड़ेगा इंग्लैंड

स्काटलैंड के खिलाफ हार के सदमे से उबर रही दुनिया की नंबर एक टीम इंग्लैंड पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले वनडे में कल यहां आस्ट्रेलिया से भिड़ेंगी। आईसीसी रैंकिग में शीर्ष वनडे टीम बनने के बाद पहले ही मैच में इंग्लैंड को एडिनबर्ग में स्काटलैंड के खिलाफ 6 रन से हार झेलनी पड़ी थी। जानी बेयरस्टा इस मैच में इंग्लैंड की ओर से लगातार तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय पारियों में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने, लेकिन इसके बावजूद टीम 372 रन के लक्ष्य को हासिल करने में नाकाम रही।स्काटलैंड की हार को भुलाकर आस्ट्रेलिया से भिड़ेगा इंग्लैंड

उत्तर अमेरिका या मोरक्को में से एक को विश्वकप-2026 का मेजबान चुनेगा फीफा

स्काटलैंड की जीत के सूत्रधार कैलम मैकलियोड रहें, जिन्होंने नाबाद 140 रन बनाए। इस हार ने इंग्लैंड की क्षमता पर सवाल उठाए हैं, जो कभी विश्व कप नहीं जीत पाया हैं। हालांकि बेयरस्टा ने कहा है कि इयोन मोर्गन की टीम शीर्ष रैंकिग से जुड़े किसी भी दबाव से निपटने में सक्षम हैं। हालांकि इंग्लैंड को जल्द से जल्द इस हार की निराशा को पीछा छोड़ना होगा क्योंकि उसे कल आस्ट्रेलिया से भिड़ना हैं। यह मुकाबला विश्व कप 2019 के मेजबान इंग्लैंड और खिताब के दावेदार आस्ट्रेलिया के बीच होगा।

स्कॉटलैंड ने शीर्ष रैंकिंग वाले इंग्लैंड को हराकर किया उलटफेर

इंग्लैंड ने इस साल आस्ट्रेलिया में मेजबान टीम को पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 4-1 से हराया था और वह नये खिलाड़ियों के साथ आई मेहमान टीम पर एक बार फिर दबदबा बनाने की कोशिश करेंगे। आस्ट्रेलिया की टीम पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और पूर्व उप कप्तान डेविड वार्नर के बिना आई हैं। दुनिया के शीर्ष एकदिवसीय बल्लेबाजों में शामिल स्मिथ और वार्नर को मार्च में केपटाउन टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के कारण प्रतिबंधित किया गया है। इसके अलावा आस्ट्रेलिया की टीम में चोट के कारण मिशेल स्टार्क, पैट कमिस और जोश हेजलवुड भी नहीं हैं, जिन्होंने टीम को एशेज जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

अफगानिस्तान के स्पिनरों के बारे में करूण नायर ने कही ये बड़ी बात!

आस्ट्रेलिया की उम्मीदें अभ्यास मैच में शतक जड़ने वाले मार्कस स्टोइनिस और ट्रेविस हेड पर टिकी हैं जबकि विकेटकीपर टिम पेन की अगुआई वाली टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण में केन रिचर्डसन, झाय रिचर्डसन, बिली स्टेनलेक और माइकल नेसर को जगह मिली हैं। आस्ट्रेलिया के स्पिन आक्रमण की अगुआई एशटन एगर करेंगे।

Back to top button