अतिक्रमण हटाने गई थी पुलिस टीम पर पथराव, एसडीओ समेत 7 पुलिसकर्मी घायल

  • सीवान. बिहार के सीवान में गुरुवार को अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर नाराज लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में एसडीओ समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पथराव करने वाले 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। 
    अतिक्रमण हटाने गई थी पुलिस टीम पर पथराव, एसडीओ समेत 7 पुलिसकर्मी घायल

    इसे भी देखें:- बुलेट ट्रेन को लेकर शिवसेना का पीएम मोदी पर निशाना

    अतिक्रमण हटाने से नाराज थे लोग…

    – घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गोपालपुर से श्रीनगर ढाला तक आज प्रशासन की और से अतिक्रमण हटाया जा रहा था।
    – इसी दौरान अतिक्रमण हटाने से नाराज लोग हंगामा करने लगे। 25-30 की संख्या में आए लोगों ने पथराव कर दिया।
    – पथराव में एसडीओ समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। 
    – पुलिसकर्मियों ने पथराव करने वाले लोगों की पिटाई भी की है। फिलहाल हंगामा शांत हो गया है।
Back to top button