दूतवास में काम करने वाले कर्मचारियों पर लगातार हो रहे हमलों से परेशान,अमेरिका ने बुलाया स्वदेश

क्यूबा में अमेरिकी दूतावास में सब ठीक नहीं चल रहा। दूतवास में काम करने वाले कर्मचारियों पर लगातार हो रहे रहस्मयमी हमलों से परेशान अमेरिका ने उनको स्वदेश बुलाना शुरू कर दिया है। साथ ही अमेरिकियों को चेतावनी भी जारी की है कि वो क्यूबा जानें से बचें।Employees who work in the mess

दरअसल, पिछले कुछ समय से क्‍यूबा में रहस्यमय हमले के कारण अमेरिकी राजनयिकों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा है। कई राजनयिकों की सुनने की शक्ति ही हमेशा के लिए चली गई है। इसके अलावा भी राजनयिकों को कई अजीब-अजीब तरह की परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए अमेरिका ने अपने राजनयिकों को क्यूबा छोड़ने का आदेश दिया है।

इसे भी पढ़े: अभी-अभी: रोहिंग्या मुसलमानों पर टूटा पहाड़, हुआ ये बड़ा दर्दनाक हादसा!

क्‍यूबा में अमेरिकी दूतावास में काम कर रहे 21 लोगों की तबीयत खराब होने की पुष्टि की गई है। इनमें से कुछ की सुनने की क्षमता बहुत कम हो गई है। इसके अलावा कुछ को जी मिचलाना, सिरदर्द और कान में सीटी बजने की समस्‍या सामने आई है। वहीं कुछ लोगों की एकाग्रता या याददाश्‍त में कमी की बात भी सामने आ रही है।

जांचकर्ताओं की मानें तो स्वास्थ्य संबंधी समस्यायें उन सोनिक वेब मशीनों के कारण हो सकती हैं जो दूतावास कर्मियों के घरों में इस्तेमाल होती हैं।

दरअसल, अजीब-सी आवाजें कुछ ही कमरों में सुनने को मिलीं। इसे सोनिक अटैक का नाम दिया जा रहा है। कनाडा की सरकार ने भी कहा है कि उसके कम से कम एक राजनयिक का रहस्यमयी लक्षणों के कारण इलाज किया गया है। हालांकि क्‍यूबा ने इन घटनाओं में किसी भी तरह से शामिल होने की बात से इनकार किया है।

बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने क्यूबा के साथ लगभग पचास साल के बाद कूटनीतिक संबंध स्थापित किये थे। उनके प्रयासों की वजह से ही 2015 में अमेरिका के दूतावास ने वहां काम करना शुरू किया। अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने ओबामा के कुछ फैसलों को वापस ले लिया है, लेकिन हवाना में दूतावास अभी भी काम कर रहा है। हालांकि अब लगता है कि यह दूतावास भी जल्‍द बंद कर दिया जाएगा।

Back to top button