फैक्टरी में कर्मचारी बदल रहे थे दवाइयों पर पैकिंग की तारीख, जप्त हुए इंजेक्शन

इंदौर.पीथमपुर की दवा फैक्टरी में कार्रवाई के बाद खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने गुरुवार को सांवेर रोड स्थित आॅप्टिमा हेल्थ केयर कंपनी पर छापे मारे। यहां आठ से 10 लाख रुपए की एक्सपायर्ड दवाइयां और इंजेक्शन मिले, जिन्हें जब्त किया। टीम के अधिकारियों ने बताया कि ऐसा अंदेशा है कि दो साल पुरानी एक्सपायर्ड दवाइयों की पैकिंग पर तारीख बदली जा रही थी।
फैक्टरी में कर्मचारी बदल रहे थे दवाइयों पर पैकिंग की तारीख, जप्त हुए इंजेक्शन
धर्मेश बिगौनिया, राजेश जिनवाल, अनुमेहा कौशल, अशोक गोयल, योगेश गुप्ता की टीम शिकायतों के बाद जब जांच के लिए पहुंची तो वहां कर्मचारी पुरानी दवाइयों के लेवल निकालते हुए मिले। जब पूछा कि लेवल क्यों हटा रहे हो और दो साल पुरानी दवाइयां क्यों संभाल कर रखी हैं, तो कोई जवाब नहीं मिला।

ये भी देखें:- अभी-अभी: लग गई मुहर! लाल कृष्ण आडवाणी को दिया गया ये सबसे बड़ा पद

यहां से राजस्थान, बिहार, पंजाब और मप्र की सरकारी सप्लाय की एक्सपायर्ड दवाइयां मिलीं। फर्म के मालिक रमेश बिहानी इस बात का जवाब नहीं दे पाए कि सरकारी दवाइयां यहां कहां से आई? यहां से तीन-चार कंपनियों की भी दवाइयां और इंजेक्शन मिले। इसके अलावा पुरानी तारीख के फिजिशियन सैंपल भी मिले।
Back to top button