UP के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक प्लेन की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. बताया जा रहा है कि इंजन में खराबी आने के कारण प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन- 72 पर कराई गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा के नारनौल से उड़ान भरने वाले विमान की लैंडिंग जेवर टोल से छोड़ी ही दूर पर हुई.

प्लेन ने नारनौल से अलीगढ़ (Narnaul To Aligarh) के लिए टेक ऑफ किया था, किन्तु अचानक उसके इंजन में कुछ खराबी आ गई. जैसे ही विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई, सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. जिसके बाद ट्रैफिक को कुछ वक़्त के लिए रोक दिया गया. वहीं विमान देखने वालों की भारी भीड़ भी मौके पर इकठ्ठा हो गई. विमान देखने के लिए लोग काफी उत्साहित नज़र आए. बताया जा रहा है कि प्लेन के कारण लगभग डेढ़ किमी पहले ही ट्रैफिक को रोक दिया गया था.

वहीं इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि ग्लाइडर के दोनों पायलट पूरी तरह से सुरक्षित हैं. नियंत्रण कक्ष को खबर देने के बाद मेंटेनेंस टीम मौके पर पहुंच गई. नारनौल से उड़ान भरने के बाद विमान में कुछ गड़बड़ी हो गई. जिसके बाद पायलट को इस प्रकार का इमरजेंसी फैसला लेना पड़ा.

Back to top button