चुनाव आयोग को पता ही नहीं कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के लिए कितने EVM की जरूरत
देश में एक साथ लोकसभा और सभी राज्यों के चुनाव कराने के लिए कितने ईवीएम और वीवीपीएटी की जरूरत होगी, इस बात की जानकारी निर्वाचन आयोग के पास नहीं है। यह बात एक आरटीआई (सूचना का अधिकार) में मांगी गई जानकारी में सामने आई है।
पुणे के रहने वाले विहार धुर्वे ने आरटीआई आवेदन के जरिये निर्वाचन आयोग से यह बताने को कहा था कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ होने की स्थिति में आयोग के पास कितने ईवीएम और वीवीपीएटी उपलब्ध है और कितने ईवीएम व वीवीपीएटी की जरूरत होगी।





