Election 2017 : इस दिन पड़ेंगे वोट, 5 राज्यों में हो गया चुनाव का ऐलान,

चुनाव आयोग ने बुधवार को पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के प्रमुख नसीम जैदी ने नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि इन पांच राज्यों में 690 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। 5 राज्यों में कुल 16 करोड़ से ज्यादा मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे।

अमेरिका का बड़ा बयान, सिंधु नदी का पानी किसे देना है फैसला हम करेगें

चुनाव आयोग ने किया तारीखों का ऐलान

नसीम जैदी ने बताया कि 100 फीसदी वोटरों के पास मतदाता पहचान पत्र है।

5 राज्यों की 133 सीटें सुरक्षित रखी गई है।
वोटरों को रंगीन वोटर गाइड दी जाएगी।
वोटरों को फोटो पहचान पत्र दिए जाएंगे
पांच राज्यों में एक लाख 85 हजार पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।

पांच राज्यों में कितनी विधानसभा सीटें हैं

यूपी में 403 विधानसभा सीटें हैं, पंजाब में 117 विधानसभा सीटें हैं, गोवा में 40 विधनसभा सीटें हैं, उत्तराखण्ड में 70 विधानसभा सीटें हैं और मणिपुर में 60 विधानसभा सीटें हैं। इन  चुनावों के लिए

आपको बता दें कि यूपी में छोड़कर बाकी राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल मार्च में पूरा हो रहा है।गौरतलब है कि मंगलवार को विधानसभा चुनाव वाले पांचों राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई। मंगलवार को हुई बैठक में मतदाता सूची और राज्यों में कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक घोषणा से पहले सोमवार को आयोग ने अर्धसैनिक बलों के प्रमुखों के साथ भी बैठक की और सुरक्षा बलों की संख्या उनकी तैनाती और उनके एक जगह से दूसरी जगह जाने के कार्यक्रम की पूरी जानकारी ली, क्योंकि चुनाव के दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती उनके परिवहन की पूरी कमान चुनाव आयोग के ही हाथों में होती है लिहाजा हरेक जानकारी पूरी तौर पर पुख्ता कर ली गई।

आपको बता दें कि इन पांच राज्यों में यूपी सबसे बड़ा राज्य है। यहां कुल 403 सीटों पर चुनाव होने हैं।

सुरक्षा व्यवस्था :

केंद्र सरकार ने इन पांच राज्यों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षाबलों के 85000 जवानों को उपलब्ध कराने की बात कही है।

Back to top button