तोता नहीं ‘आइंस्टाइन’ है ये, जो भी पूछिए, बताता है फटाफट

इंटरनेट और सोशल मीडिया के चलते हमें अब ऐसी-ऐसी चीज़ें भी देखने को मिलती हैं, जो पहले नहीं मिलती थीं. अब पूरी दुनिया से अजीबोगरीब चीज़ों के वीडियो और उनके बारे में तमाम बातें देखने और सुनने को मिल जाती हैं. इनमें से कुछ तो ऐसे वीडियो भी होते हैं. जिन्हें देखकर हम हैरान रह जाते हैं क्योंकि हमने पहले कभी ऐसा कुछ देखा नहीं होता है.

एक ऐसे तोते का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके मुंह से आप लोगों के नाम सुनकर हैरान रह जाएंगे. वो सामने वाले के सवालों का बखूबी जवाब दे रहा है. शायद इसी वजह से इसे आइंस्टाइन कहा जा रहा है. जैसे ही तोते से कुछ पूछा जा रहा है, वैसे ही वो झट से जवाब दे देता है. आप इस वीडियो को देखकर खुद ही इस बात को समझ सकते हैं.

तोते की होशियारी कमाल की …
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्लेटी रंग का अफ्रीकन तोता दिखाई दे रहा है. एक शख्स सामने माइक लेकर खड़ा है और तोते से अलग-अलग जानवरों की आवाज़ के बारे में पूछता है और वो फटाफट इसका जवाब देता है. फिर शख्स उससे उसका नाम भी पूछता है, जिसके जवाब में तोता अपना नाम आइंस्टाइन बताता है. आप भी उसे देखकर हैरान रह जाएंगे.

लोगों ने किए दिलचस्प कमेंट
वीडियो को सोशल मीडिया पर birdslovers212 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया है. इस पर बहुत से लोगों ने कमेंट भी किया है. एक यूज़र ने लिखा- ये कितना ज़बरदस्त है. वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा- अगर कोई बर्ड ब्रेन कहे, तो इसे याद कर लेना.

Back to top button