प्रेग्नेंसी में तुलसी के बीज खाने से महिलाओं को कई फायदे मिलते हैं, जानें इसे लेने का सही तरीका-

प्रेगनेंसी में महिलाओं को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इस समय महिलाओं को अपनी डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसका सीधा फायदा महिला और उनके होने वाले बच्चे पर पड़ता है। इस दौरान महिलाओं की रोजाना डाइट में नट्स और सीड्स शामिल करने से गर्भ में पल रहे बच्चे को पर्याप्त पोषण मिलता है। साथ ही, महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है। लेकिन, इस समय बिना डॉक्टरी सलाह के कुछ भी खाने से महिलाओं को बचना चाहिए। साथ ही, डाइट में जिन चीजों को शामिल कर रहे हैं, उनकी सही मात्रा का भी पता होना बेहद आवश्यक होता है। इस लेख में आपको स्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विभा बंसल से जानते हैं कि प्रेगनेंसी में महिलाओं के लिए तुलसी के बीज कैसे फायदेमंद होते हैं। साथ ही, तुलसी के बीज ज्यादा खाने के जोखिम को भी बताया गया है।

तुलसी के बीज में कौन से पौषक तत्व पाए जाते हैं?

तुलसी के बीज में कैलोरी, डाइट्री फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, कॉर्बोहाइड्रेट, आयरन, शुगर, सोडियम, विटामिन बी6, फोलेट और पानी की मात्रा पाई जाती है। इससे महिलाओं को कब्ज, एसिडिटी और शुगर की समस्या में आराम मिलता है। साथ ही उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। प्रेगनेंसी में तुलसी के बीज को भिगोकर खाने चाहिए।

प्रेगनेंसी में तुलसी बीज के फायदे –

एसिडिटी को कम करने में सहायक

प्रेगनेंसी में हार्मोन बदलाव की वजह से महिलाओं को एसिडिटी की समस्या हो सकती है। गर्भ में भ्रूण का बड़ा होने पर महिलाओं की पाचन क्रिया प्रभावित होती है। इसकी वजह से महिलाओं को प्रेगनेंसी में एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन, सीमित मात्रा में तुलसी के बीज लेने के एसिडिटी की समस्या कम होती है।

ब्लड शुगर का करें कंट्रोल

प्रेगनेंसी में कुछ महिलाओं को डायबिटीज की समस्या हो जाती है। लेकिन, तुलसी के बीज से आप डायबिटीज की समस्या में आराम पा सकते हैं। इसके सेवन से शरीर का ग्लूकोज लेवल नियंत्रित रहता है।

कब्ज की समस्या में मिलता है

प्रेगनेंसी में पाचन क्रिया खराब होने से कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा डाइट में डाइट्री फाइबर और पानी कम लेना भी कब्ज की एक मुख्य वजह हो सकती है। ऐसे में महिलाओं को कब्ज तुलसी के बीज को पानी में भिगोकर लेना चाहिए। इससे कब्ज को दूर करने में मदद मिलती है।

शरीर की गर्मी को शांत करने में फायदेमंद

प्रेगनेंसी में शरीर की गर्मी को शांत को करने में भी तुलसी के बीज फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में इसको कफ और वात को बैलेंस करने के लिए बेहतरीन उपाय माना जाता है।

त्वचा और बालों के लिए आवश्यक

तुलसी के बीज से प्रेगनेंसी मे महिलाओं की त्वचा पर होने वाली समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके अलावा, ये बीज बालों की ग्रोथ के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ये हार्मोन की वजह से होने वाली समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं।

तुलसी के बीज के अधिक सेवन से होने वाले जोखिम

तुलसी के बीज के कई फायदे बताए जाते हैं। लेकिन अभी इस विषय पर अधिक शोध की आवश्यकता है। वहीं, डॉक्टर प्रेगनेंसी में बिना सलाह तुलसी के बीज खाना हानिकारक मानते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि प्रेगनेंसी में तुलसी के बीज अधिक खाने से एस्ट्रोजन का स्तर कम हो सकता है। एस्ट्रोजन प्रेगनेंसी में भ्रूण के विकास के लिए आवश्यक माना जाता है।

प्रेगनेंसी में डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले महिलाओं को डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। क्योंकि इस समय किसी भी तरह की लापरवाही आपके लिए हानिकारक हो सकती है।

Back to top button