घर में आसानी से करें अपनी बॉडी पॉलिशिंग

सभी लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए फेशियल, पेडीक्योर और तरह-तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करती हैं. इन्हीं में से एक है बॉडी पॉलिशिंग….. बॉडी पॉलिशिंग के द्वारा आप अपने पूरे शरीर को एक्सफोलिएट और  मॉश्चराइज़्ड कर सकते हैं. बॉडी पॉलिशिंग करने से सन डैमेज और डिहाइड्रेट स्किन साफ हो जाती है. इसके अलावा बॉडी पॉलिशिंग करने से शरीर के डेड सेल्स भी निकल जाते हैं और नए सेल्स का निर्माण होता है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप घर में ही बॉडी पॉलिशिंग कर सकती हैं. घर में आसानी से करें अपनी बॉडी पॉलिशिंग

सामग्री- 

घर में बना बॉडी स्क्रब, प्यूमिक स्टोन, जैतून का तेल 

बॉडी पॉलिशिंग करने के लिए सबसे पहले गुनगुने पानी से नहाए. अब जैतून के तेल को गुनगुना करके अपने पूरे शरीर की मसाज करें. 15 मिनट मसाज करने के बाद इसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. बाद में अपने शरीर को अच्छी तरह से साफ करें. ऐसा करने से त्वचा मॉश्चराइज़्ड हो जाती है और आपकी स्किन ग्लो करने लगती है. 

होममेड स्क्रब से अपने पूरे शरीर की पॉलिशिंग करें. आप घर में भी चीनी और शहद को मिलाकर स्क्रब बना सकती हैं. ऐसा करने से डेड स्किन निकल जाएगी. इसके बाद हार्ड डिस्क स्किन जैसे एड़ियां कोहिनी और गर्दन को साफ करें. 

बॉडी को अच्छी तरह से स्क्रब करने के बाद गुनगुने पानी से नहाए. अब अपने पूरे शरीर पर मॉश्चराइज़र लगाएं.

Back to top button