डी’विलियर्स ने छोड़ी दक्षिण अफ्रीकी वनडे टीम की कप्तानी, कहा..

दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी एबी डी’विलियर्स ने बुधवार को वनडे टीम की कप्तानी छोड़ दी। हालांकि उन्होंने साफ किया है कि वह तीनों प्रारुपों के चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।डी'विलियर्स ने छोड़ी दक्षिण अफ्रीकी वनडे

डी’विलियर्स ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका से कहा है कि उन्हें वनडे टीम की कप्तान की जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए। उन्होंने फाफ डुप्लेसिस को पूरा समर्थन देने का वादा किया है, जो उनकी जगह टीम की कमान संभालेंगे।

डी’विलियर्स ने कहा कि पिछले 12 महीनों में काफी कुछ कहा और लिखा गया और उन्हें लगा कि अब स्थिति स्पष्ट करने का समय आ गया है। बीते कुछ सालों में उन्होंने खेल से जुड़ी कई प्रतिबद्धताएं पूरी की लेकिन वे खुद को मानसिक और शारीरिक रुप से थका महसूस कर रहे हैं।

डी’विलियर्स छोटे फॉर्मेट में अपने प्रर्दशन को बेहतर करने के लिए लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में नहीं खेल रहे थे।

Back to top button