डुकाटी इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल  Panigale V2 स्पेशल एडिशन को किया लॉन्च, जानें कीमत और दमदार फीचर्स

डुकाटी इंडिया ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल  Panigale V2 स्पेशल एडिशन  को लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरूआती कीमत 21.3 लाख रुपये से शुरू है। यह स्पेशल एडिशन वाली बाइक डुकाटी 996 आर की याद दिलाती है, जिस पर ट्रॉय बेलिस ने अपना पहला खिताब जीता था

कंपनी का बयान

डुकाटी इंडिया के प्रबंध निदेशक बिपुल चंद्रा ने कहा कि एक ब्रांड के रूप में हम रेसिंग को बहुत गंभीरता से लेते हैं और हम दुनिया के उन कुछ ब्रांडों में से एक होने पर गर्व करते हैं। हम भारतीय बाजार में इस विशेष मोटरसाइकिल को पेश करने के लिए उत्साहित हैं, ताकि देश भर के रेसिंग प्रशंसकों को पैनिगेल वी2 के इस स्पेशन एडिशन का लाभ मिल सके।

इंजन

डुकाटी Panigale V2 का इंजन 955 सीसी से लैस है, जो 155 बीएचपी की मैक्सिमम पॉवर और 104 एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इस रेसिंग बाइक के चेचिस की बात करें यह मोनोकॉक फ्रेम पर आधारित है, जो स्पोर्टी डिजाइन से इंस्पायर्ड है।

Back to top button