शराब के नशे में आदमी ने सांप के साथ की एेसी हरकत, भुगतना पड़ा ये अंजाम

एक आदमी शराब के नशे में इस कदर चूर था कि उसे पता ही नहीं चला वो क्या कर रहा है। उसने एक जिंदा सांप को निगल लिया, जिसके 4 घंटे बाद उस आदमी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र 40 वर्ष थी और व्यक्ति की पहचान महिपाल सिंह के तौर पर हुई है। जिसने शराब के नशे में एक जिंदा सांप को निगल लिया। 

पुणे के पागल प्रेमी ने प्रेमिका से माफी मांगने के लिए सड़क पर लगा दिए 300 साॅरी पोस्टर…

महिपाल सिंह जब यह कारनाम कर रहा था तो उसका एक वीडिया भी बनाया गया। वीडियो में महिपाल एक चोटे से जिंदा सांप को निगल रहा है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई देता है कि थोड़ी ही देर में गांव के कुछ लोग उसके पास इकट्ठा हो गए और महिपाल को सांप के साथ खेलने के लिए उकसाने लगे और फोन में इसकी रिकॉर्डिंग करने लगे। लोगों के उकसावे में आकर महिपाल ने सांप के साथ खेलना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वह सांप को निगल गया।

Back to top button