यूपी-गोंडा में इलाज कराने आई महिला के साथ जिला अस्पताल में हुआ दुश्कर्म

गोंडा- जिला अस्पताल में एक कुष्ठ रोग पीड़ित महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। महिला ने अस्पताल एक संविदा कर्मी पर ही बलात्कार का आरोप लगाया है। आज सुबह महिला की ओर से घटना की जानकारी दिए जाने के बाद अस्पताल प्रशासन में खलबली मच गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा है। वारदात को अंजाम देने वाला संविदा कर्मी फरार बताया जा रहा है। 

Drugs in the district hospital with the woman who got treatment in UP-Gonda

बताया जा रहा है कुष्ठ रोग से पीड़ित तीस साल महिला जिला अस्पताल के आईसोलेशन वॉर्ड में भर्ती थी। शुक्रवार देर रात अस्पताल के एक संविदा पर तैनात कर्मी ने महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। आज सुबह महिला ने सुबह ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स के आने पर घटना के बारे में जानकारी दी। इसकी सूचना सीएमएस डॉ एस के श्रीवास्तव को दी गई। सीएमएस ने कोतवाली नगर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी है। 

लव मैरिज से पिता ने किया इनकार, 15 साल की बेटी ने मिलाया जहर

एसपी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। वहीं वारदात को अंजाम देने वाला संविदा कर्मी फरार बताया जाता है। इस घटना को लेकर जिला अस्पताल में खलबली मच गई है। 

शाहजहांपुर में घर से उठाकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

थाना खुटार क्षेत्र के गांव बेला में शुक्रवार की रात करीब दो बजे तीन दबंगों ने किशोरी को उसके घर से उठा लिया और उसके साथ खेत में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

Back to top button