गिरफ्तार हुआ हनीप्रीत का ड्राइवर, अब खुलेंगे कई अहम राज

गुरमीत राम रहीम के जेल जाने के बाद उसकी चहेती हनीप्रीत को पुलिस शिद्दत से तलाश कर रही है. इसी बीच हरियाणा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने हनीप्रीत के विश्वास पात्र ड्राइवर प्रदीप को राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ इलाके से गिरफ्तार कर लिया है.

गुरमीत राम रहीम सिंह की सबसे खास रही हनीप्रीत को ढूंढने में भले ही हरियाणा पुलिस अब तक नाकाम रही हो लेकिन पुलिस ने हनीप्रीत के ड्राइवर प्रदीप को राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र से हिरासत में ले लिया है. पिछले कई दिनों से प्रदीप सालासर में छिपा हुआ था.

अभी-अभी: पीएम मोदी ने महगाई को दिया जोरदार झटका, अब 32रुपए/लीटर सस्ता मिलेगा पेट्रोल

प्रदीप की गिरफ्तारी की पुष्टि हरियाणा के डीजीपी ने भी की है. पुलिस को उम्मीद है कि प्रदीप से हनीप्रीत का कोई न कोई सुराग उनके हाथ लग सकता है. हनीप्रीत की तलाश में हरियाणा पुलिस कई प्रदेशों की खाक छान रही है. साथ ही नेपाल बॉर्डर से लगे इलाकों पर पुलिस की खास नजर है.

Back to top button