सोने से पहले 1 गिलास गर्म पानी जरूर पियें, फायदे जानकर कभी नहीं भूलेंगे पीना…महिलाओ के लिए वरदान

कहते हैं कि व्यक्ति को रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आधे रोग तो यूं ही छू मंतर हो जाते हैं। पानी पीने से त्वचा दमकती रहती है और चेहरे पर दाग-धब्बे और मुंहासे भी नहीं होते। सुबह उठने के बाद गर्म पानी पीने के फायदे तो सभी जानते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि रात को सोते समय गर्म पानी पीना और भी ज्यादा फायदेमंद है। आप में से शायद बहुत सारे लोगों को इससे होने वाले फायदे के बारे में नहीं पता होगा। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर अबरार मुलतानी की मानें तो व्यक्ति को रोजाना सोने से 15 मिनट पहले 1 गिलास गर्म पानी पीकर सोना चाहिए। ऐसा करने से बॉडी पर इसके कई सारे फायदे होने लगते हैं। कौन-कौन से फायदे होते हैं आईये जानते हैं।

सोने से पहले 1 गिलास गर्म पानी जरूर पियें, फायदे जानकर कभी नहीं भूलेंगे पीना...

कहते हैं कि यदि व्यक्ति रात को सोने से पहले गर्म पानी पिए तो उसका सारा तनाव खत्म हो जाता है और उसे नींद भी अच्छी आती है। लेकिन अच्छी नींद के चक्कर में ज्यादा पानी न पियें। पानी का सेवन उतना ही करें जितनी आपकी प्यास है।

बॉडी से टॉक्सिन दूर करना चाहते हैं तो रोजाना सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी पियें। गर्म पानी पूरे सिस्टम को क्लीन करने में हमारी मदद करता है। सिर्फ बॉडी को नहीं बल्कि यह स्किन को भी क्लीन करके उसे साफ-सुथरा और दमकता बनाता है।

यदि आपको बॉडी पेन रहता है तो सोने से पहले गर्म पानी पीने की आदत डालें। पीरियड्स के समय गर्म पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। पीरियड्स के समय होने वाले दर्द को यह कम कर देता है। यदि आप गर्म पानी में आजवाइन डालकर पियें तो यह और ज्यादा फायदेमंद होता है।

जानिए जब किसी मनुष्य को कनखजूरा काट लेता है तो उसके साथ होता हैं कुछ ऐसा.. एक बार जरूर पढ़ें

यदि आपको सर्दी हो गई है या फिर गले का दर्द परेशान कर रहा है तो सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी आपको राहत दिला सकता है। सर्दी-खांसी और गले के दर्द में यह बहुत फायदेमंद होता है।

यदि आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो रोज रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी पियें। कब्ज का एक मुख्य कारण शरीर में पानी की कमी होना है। गर्म पानी पीने से वेस्ट को शरीर में निकालने से मदद मिलती है। सुबह आसानी से आपका पेट साफ हो जाएगा।

जो लोग अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं उन्हें रोजाना सोने से पहले गर्म पानी पीना चाहिए। यह वजन घटाने में आपकी मदद करता है। इसमें अगर थोड़ा सा नींबू मिला लिया जाए तो और भी बेहतर है। ऐसा करने से आपका वजन नहीं बढ़ता और कंट्रोल में रहता है। नींबू फूड क्रेविंग को कम करने में हमारी मदद करता है।

तो ये थे सोने से पहले गर्म पानी पीने के कुछ फायदे। यदि आपको इनमें से कोई समस्या है तो आज ही से रात को सोते समय गर्म पानी पीना शुरू कर दें। ये समस्याएं न भी हो तो गर्म पानी पीना हर हाल में फायदेमंद होता है।

 
Back to top button