द्रविड़ ने हार्दिक पंड्या के खेल को लेकर दिया ये बड़ा बयान

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को लगता है कि युवा आल राउंडर हार्दिक पंड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज में परिस्थितियों की मांग के अनुसार खेलकर अपने करियर का रुख बदल दिया है, द्रविड़ पिछले साल भारत-ए के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पंड्या के कोच थे. 23 साल के इस हरफनमौला क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा पांच वनडे मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है.Dravid took on the game of Hardik Pandya

द्रविड़ ने उम्मीद जताई कि भारत-ए के मौजूदा खिलाड़ी भी पंड्या के बल्लेबाजी के प्रति रवैये का अनुकरण कर सकते हैं. उन्होंने विजयवाड़ा में न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ भारत-ए के अनौपचारिक टेस्ट के दौरान कहा, ‘हार्दिक किसी भी परिस्थिति में खेलने को तैयार रहता है और वह ऐसा नैसर्गिक खेल नहीं खेलता है, जिसके बारे में हम अक्सर बात करते हैं. श्रेय पूरी तरह से उसे दिया जाना चाहिए.’

इसे भी पढ़े: मिताली राज की फिल्म से महिलाओं का बढ़ेगा हौसला

द्रविड़ ने कहा, ‘वह ऐसा खिलाड़ी है जिसने अपने करियर का रुख बदल दिया है. पंड्या छक्के जड़ने की अपनी काबिलियत से सभी के आकर्षण का केंद्र बन गए हैं.’ पंड्या ने अब तक तीन वनडे में मैच जिताने वाले दो अर्धशतक जड़े हैं. पहले वनडे में उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर 83 रन की मैच विजयी पारी खेली, जबकि तीसरे वनडे में जब उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, तो उन्होंने 78 रनों की पारी खेली.

Back to top button