कैबिनेट का फैसला: 13 शहरों में बनेंगे शहरी जल निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्‍टम

पटना। बिहार कैबिनेट की सोमवार को हुई बैठक में 10 एजेंडा पर मुहर लगी। बैठक की अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने की। इसमें राज्‍य मंत्रिमंडल के सदस्‍य शामिल रहे। बैठक में शहरी जल निकासी को ले बड़ा फैसला लिया गया।कैबिनेट का फैसला: 13 शहरों में बनेंगे शहरी जल निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्‍टम

बैठक में लिए गए निर्णयानुसार बिहार के 13 शहरों में 752 करोड़ की लागत से ड्रेनेज सिस्‍टम का निर्माण किया जाए्रगा। इसके तहत पटना के बेउर व मीठरपुर में 42 करोड़ की लागत से ड्रनेज तथा मीठापुर में संप हाउस बनाए जाएंगे। बैठक में खरीफ फसलों के लिए 532 करोड़ की ऋण गारंटी को भी मंजूरी दी गई।

Back to top button