अगर मंगलवार की रात 12 बजे करते हैं बजरंग बाण का ये उपाय, मुसीबतों से बच सकते हैं आप

यह है बजरंग बाण सिद्ध करने की विधि

आप किसी भी मंगलवार की रात को इस उपाय को कर सकते हैं| आप इस उपाय कोकरने के लिए सर्वप्रथम एक चौकी पूर्व दिशा की ओर स्थापित करें| इस पर पीले रंग का कपड़ा बिछा दें| इसके बाद आप इस मंत्र को (मंत्र- ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्) को एक सादे कागज पर लिखकर इसे चौकी पर रख दें| इसके बाद चौकी की दाईं ओर गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं| इसको करने के अब आप चौकी के सामने कुशा के आसन पर बैठ जाएं। अब आप भगवान से इस प्रकार की प्रार्थना करें- हे ईश्वर। मैं (अपना नाम बोलें) आपके आशीर्वाद से बजंरग बाण का पाठ कर रहा हूं। इस कार्य में मुझे पूर्णता प्रदान करें। इसको करने के बाद आप मंत्र का जाप शुरू करें… ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्। आप इस मंत्र का 5 बार माला जाप करें। आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना हैं कि मंत्र में जहां पर फट शब्द आए, वहां फट बोलने के साथ 2 उंगलियों से दूसरे हाथ की हथेली पर ताली बजानी है|

जानिए, भगवान की आरती करते समय क्यों बजाई जाती है ताली?

आप इसको करने के बाद 21 बार लगातार बजरंग बाण का पाठ करें। 21 बार पाठ करने के बाद फिर से ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् का 5 बार माला जाप करें। अब आप कागज पर लिखें मंत्र को अपने पूजा के स्थान पर रख दें और रोज इसकी पूजा करें। जब ये कागज कट-फट जाए तो इसे किसी नदी में प्रवाहित कर दें। इस तरह बजंरग बाण सिद्ध हो जाता है। जब भी आपको लगें की आप किसी मुसीबत में हों तो बजंरग बाण का पाठ करें। अगर हनुमान जी कृपा रहीं तो आपकी सारी समस्या का समाधान मिल जाएगा|

Back to top button