‘अब्बू कह रहा व्लॉग मत बनाओ!’ पाकिस्तान के सबसे छोटे व्लॉगर का आखिरी वीडियो

आजकल सोशल मीडिया पर व्लॉगिंग का ट्रेंड इतना ज्यादा हो गया है कि कम उम्र के लोगों से लेकर बूढ़े तक, हर कोई आपको व्लॉगिंग करता दिख जाएगा. व्लॉगिंग, वीडियो बनाने की एक ऐसी विधा है, जिसमें लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी चीजें वीडियो के जरिए दिखाते हैं. इन वीडियोज में वो कोई खास एडिटिंग नहीं करते, इस वजह से व्लॉगिंग देखकर आपको लगेगा जैसे आप खुद उस वीडियो का हिस्सा हैं. इन दिनों पाकिस्तान के एक बच्चे के खूब चर्चे हैं, जिसे लोग वहां का सबसे छोटा व्लॉगर और यूट्यूबर (Youngest Pakistani youtuber last Vlog) बोलते हैं. अब इस बच्चे ने अपना आखिरी व्लॉग पोस्ट किया है और रोते-रोते अपने ऑडियंस से कुछ बातें कहीं हैं, जो असल में बहुत क्यूट हैं. आप जब इस वीडियो को देखेंगे, तो बच्चे के मुरीद हो जाएंगे.

शिराज़ (Shirazi village vlogs) नाम का ये बच्चा पाकिस्तान का सबसे छोटा व्लॉगर और यूट्यूबर है. उसने 2022 में यूट्यूब जॉइन किया था. तब से उसके चैनल पर 15 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उसके व्लॉग्स लोगों को बहुत पसंद आते हैं और उनपर लाखों व्यूज भी आते हैं. पर अबकी शिराज़ ने जो वीडियो पोस्ट किया है, वो शायद उसके फैंस को निराश कर रहा होगा. दरअसल, शिराज़ ने 2 दिनों पहले एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि ये उसका आखिरी व्लॉग है और वो अपने फैंस को भावुक गुडबाय करने आया है.

बच्चे ने पोस्ट किया अपना आखिरी व्लॉग
शिराज़ इस वीडियो में अपनी छोटी बहन मुस्कान के साथ नजर आ रहा है. वो अपने गांव, पहाड़, वादियां, खेत-खलिहान दिखाता है. फिर बताता है कि उसके पिता अब उसे कुछ दिन पढ़ने के लिए बोल रहे हैं. वीडियो में शिराज़ कहता है- “अब्बू कह रहा व्लॉग मत बनाओ!” बच्चे की क्यूट बातें आपको बहुत हंसाएंगी. वीडियो के अंत में वो एक शख्स से मिलता है जो उसे व्लॉग बनाते रहने की सलाह देता है. तो बच्चा कन्फ्यूज हो जाता है. दरअसल, बच्चे के पिता ने उससे कुछ दिनों तक सिर्फ पढ़ाई पर फोकस करने की सलाह दी है, इसलिए उन्होंने उसे व्लॉग बनाने से मना किया है.

Back to top button