देश के इन जगहों में नहीं किया मस्ती, तो अपने कही नही की मस्ती

केरल:

केरल एक ऐसी जगह है जहां पर आप कभी भी आसानी से जा सकते हैं। यहां काफी सुकून का अहसास होता है। केरल में वारकला, कोवलम, समुद्र और पूवर जैसे बीचेज काफी अच्‍छे लगते हैं। यहां लोग ज्‍यादातर वॉटर स्पोर्ट्स का मजा लेने आते हैं। खास बात तो यह है कि केनोइंग यहां का मशहूर वॉटर स्पोर्ट्स है। यहां पर आपको हर उम्र के लोग मस्‍ती करते दिख जाएंगे।1INDIA

 

शिलांग :

भारत की खूबसूरत जगहों में शिलांग का नाम न हो, ऐसा शायद ही हो। स्कॉटलैंड ऑफ ईस्ट के नाम से जाना जाने वाला शिलांग शहर भारत के खूबसूरत शहरों में से एक है। यहां आने वाले पयर्टक यहां की खूबसूरत वादियों और पेड़ -पौधों में ब‍िल्‍कुल खो से जाते हैं। यहां पर हर मौसम में घूमने में मजा आता है लेक‍िन सर्दियों की शुरुआत में घूमने में ज्‍यादा मजा आती है।

नैनीताल:

नैनीताल भी भारत की खूबसूरत जगहों में से एक है। यह झीलों का शहर कहा जाता है और पर्यटन के क्षेत्र में पसंद किया जाने वाला सबसे लोकप्रिय स्‍थान है। नैनीताल उत्तराखंड के उत्तर मध्य भारत में शिवालिक पर्वतश्रेणी में स्थित एक खूबसूरत नगर है। यहां की खूबसूरती बढ़ाने में झीलों का का विशेष योगदान है। यहां भी साल भर पयर्टकों का आना-जाना बड़ी संख्‍या में रहता है।  

मुन्‍नार:

भारत की खूबसूरत जगहों में एक जगह मुन्‍नार भी है। मुन्‍नार खासकर खूबसूरत चाय के बागानों, झीलों, घुमावदार सड़कों, पिकनिक स्पॉट्स के ल‍िए जाना जाता है। इतना ही नहीं मुन्‍नार वाइल्डलाइफ रिजॉर्ट के लिए ही फेमस है। मुन्नार की सबसे खास बात यह है कि यह समुद्र तल से कई हजार कि‍लोमीटर की ऊंचाई पर तीन पहाड़ी नदियों के संगम पर बसा है।

नार्थईस्‍ट इंडिया:

नार्थईस्‍ट इंडिया भी भारत के टॉप डेस्‍िटनेशन में शामिल है। यहां पर भी प्रकृति को करीब से देखने व महसूस करने की मौका मिलता है।इतना ही नहीं यहां पर आने वाले पयर्टक घूमने के साथ-साथ शॉप‍िंग भी करते हैं। लोग खासकर ड्राइंग रूम की सजावट का सामान, दार्जीलिंग की हस्त शिल्प कला, मेघालय की शॉल, ज्‍वेलरी, टेक्‍सटाइल आदि खूब खरीदते हैं।

Back to top button