इन बातों को भुलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना आपका सफर हो सकता है खतरनाक

कई लोगों को घूमने का शौक होता है वहीं कुछ को सफर के नाम से डर लगने लगता है। अगर आपको सफर को मजेदार बनाना है तो पहले से उसकी प्लानिंग करनी होगी ताकि आपको कोई प्रॉब्लम न हो। इसके लिए आपको कुछ टिप्स दे रहें है जिनसे आपका सफर आरामदायक होगा। साथ ही आप सफर को फुल एंजॉय भी कर पाएंगे। कहीं सफर पर जाने का मतलब है आप किसी नई दुनिया में जा रहे हैं. वहां के लोगों और संस्कृति के साथ घुलना-मिलना होगा। अगर हमारा सफर अच्छा होता है तो मन को सुकून मिलता है। वह हमारे लिए बहुत ही खास अनुभव होता है। वहीं अगर सफर में कुछ खामियां रह जाएं तो हमारे लिए सिरदर्द बन जाता है। तो आइए जानते हैं किन बातों का ध्यान रखना जरूरी हैं-

सबसे पहले तो हमें जिन जगह पर जाना है उसके अनुसार बजट बना लें। इससे पूरे सफर में पैसे की चिंता नहीं रहेगी। पहले से ही जहां-जहां आपके पैसे खर्च होने है उसका अनुमान लगाकर रखें। जैसे कि होटल की बुकिंग, घूमने की जगह और ट्रांसपोर्ट की सुविधा आदि। इन सबके लिए पहले से ही बजट बनाकर रखें। 

इसके बाद वहां पर जा रहे है वहां पर रूकने के लिए होटल की पहले से बुकिंग कर लें। कई बार पीक सीजन में समय पर बुकिंग नहीं कराने से होटल नहीं मिल पाती। साथ ही पैसे भी अधिक खर्च करने पड़ते हैं। सुविधा के लिए आप होटल की बुकिंग ऑनलाइन भी करा सकती हैं।इसके अलावा जिस साधन से आपको जाना है उसकी भी बुकिंग पहले से ही करा लें। जैसे कि ट्रेन या बस की बुकिंग पहले कराने से आपका सफर आरामदायक होगा। 

Back to top button