गूगल प्ले स्टोर से भूलकर भी न डाउनलोड WHATSAPP, वरना साबित हो सकता है खतरनाक

पूरी दुनिया में इस्तेमाल किए जाने वाले पोपुलर मैसेजिंग एप WHATSAPP को गूगल स्टोर से डाउनलोड करना खतरनाक साबित हो सकता है। यह हम नहीं कह रहे है दरअसल,PLAY STOREपर एक फेक WHATSAPP एप चल रहा है जिसका काफी लोग शिकार हो चुके है।पोपुलर मैसेजिंग एप

इस फेक वॉट्सऐप के झांसे में अब तक करीब 5 हजार से ज्यादा लोग आ चुके हैं। इस फेक ऐप को वॉट्सऐप का मलिशस वर्जन भी कहा जा रहा है यानी गलती से भी अगर आपने इसे डाउनलोड कर लिया तो आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। 

यह फेक ऐप गूगल प्ले स्टोर पर ‘Update WhatsApp Messenger’ के नाम से दिखाई दे रहा है, इसके साथ डिवेलपर का नाम ‘WhatsApp Inc’ दिया गया है। इस ऐप को चेक करने पर पता चला है कि इसके अब तक 5 हजार बार डाउनलोड्स हो चुके हैं। 

इतना ही नहीं, प्ले स्टोर पर इसी नाम से इसका एक और वर्जन में अवेलबल है जिसे फिलहाल 10 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है। बता दें कि ऑरिजनल वॉट्सऐप के गूगल प्ले स्टोर में करीब 1 बिलियन यानी 1 अरब डाउनलोड्स हैं। 

 इस फेक ऐप की जानकारी सबसे पहले वॉट्सऐप ट्रैकिंग वेबसाइट WABetaInfo ने एक ट्विटर यूजर @MujtabaMHaq के जरिए दी थी। इस वेबसाइट ने इस नकली ऐप को न डाउनलोड करने की भी चेतावनी दी है। 

 

Back to top button