इन लोगों को भूलकर भी नहीं बताना चाहिए अपना गुप्त रहस्य, वरना हो जाएगा सब कुछ बर्बाद…

हर इंसान के जीवन में कोई ना कोई रहस्य तो जरूर होता हैं जो उसके अतीत में घटित होता हैं और वह किसी से बताता नहीं हैं। व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन से जुडी गुप्त बातें किसी को भी पता ना चले लेकिन प्रेम वश में आकर वहीँ कई लोगों को बता देता हैं। कोई भी व्यक्ति अपने जीवन से जुडी गुप्त बातें विश्वास करके ही किसी को बताता है कि जगत में इसका ढिंढोरा नहीं पिटेगा। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनको गुप्त बातें बताना अपना ही नुकसान करना होता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको भूलकर भी अपने जीवन का कोई गुप्त रहस्य ना बताये।

* स्त्री 

स्त्रियों का स्वभाव चंचल होता है। कई बार स्त्रियां ऐसी बातें भी सभी के सामने बोल देती हैं, जिससे परिवार का मान-सम्मान कम होता है। स्त्रियों के बारे में ये भी कहा जाता है कि इनके पेट में कोई भी गुप्त बात नहीं टिक सकती। कभी न कभी ये किसी के सामने गुप्त बात बोल ही देती हैं। इसलिए स्त्रियों के सामने कभी भी कोई गुप्त बात नहीं करनी चाहिए।

9 घंटे से ज्यादा की नींद है खतरनाक, हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां

* मूर्ख 

मूर्ख यानी वह व्यक्ति जिसे अच्छे-बुरे, अपने-पराए या दोस्त-दुश्मन का फर्क मालूम नहीं होता। ऐसे व्यक्ति के सामने यदि कोई गुप्त बात कही जाए तो जाने-अनजाने में वह किसी को भी वह बात बता सकता है। ऐसी बात अगर हमारे दुश्मनों को पता चल जाए तो हम किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसलिए मूर्ख व्यक्ति के सामने कभी कोई गुप्त बात नहीं करनी चाहिए।

* बालक 

किसी बच्चे के सामने भी कोई गुप्त बात नहीं कहनी चाहिए, क्योंकि उन्हें नहीं पता होता कि किसके सामने क्या बात बोलनी चाहिए और क्या नहीं। ऐसी स्थिति में बच्चे के सामने कही गई गुप्त दूसरे लोगों को पता चल सकती है और इसका नुकसान हमें आने वाले समय में उठाना पड़ सकता है। इसलिए यदि हमारे आस-पास बच्चे हैं तो हमें सोच-समझ कर ही बातें करनी चाहिए।

Back to top button