DJ गर्ल की कार रोक शीशे पर मारा था हाथ, झूठी फोटो को लेकर लेंगी एक्शन

चंडीगढ़. बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में चंडीगढ़ पुलिस की ढीली कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। विक्टिम वर्णिका का कहना है कि किसी गाड़ी का पीछा करना, उसकी गाड़ी को रोकने की कोशिश करना और गाड़ी पर हाथ मारना यह किडनैपिंग की कोशिश नहीं तो और क्या है? बता दें कि वर्णिका बार बार यह आरोप लगाती रही हैं कि उसके अपहरण की कोशिश हुई है। इसके बाद भी पुलिस ने किडनैपिंग के प्रयास की धारा 365/511 के तहत केस दर्ज नहीं किया। वर्णिका बोलीं- झूठी तस्वीर वायरल करने वालों पर भी करूंगी केस..
DJ गर्ल की कार रोक शीशे पर मारा था हाथ, झूठी फोटो को लेकर लेंगी एक्शन
 
वर्णिका ने कहा कि शर्म आनी चाहिए, जो मेरे चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं। सब सच बताती हूं, लेकिन ये जो सोशल मीडिया पर झूठी तस्वीरें वायरल कर रहे हैं, इनके खिलाफ भी शिकायत दूंगी। ये लोग सोच रहे हैं कि मैं चुप हो जाउंगी, डर जाउंगी। जब रात को अकेली थी तो डरी नहीं। अब तो घरवाले और लोग साथ है, चुप क्यों रहूंगी।

ये भी पढ़े: अभी अभी: केरल के पूर्व सीएम ने पीएम मोदी पर लगाया ये बड़ा आरोप, पूरे देश में मचा हाहाकार

-पहला जो लोग कह रहे हैं कि मैं रात को क्या कर रही थी, उन्हें पूछो कि रात को मैं कुछ भी करूं, कभी भी निकलूं। गलत क्या है, मुझ पर सवाल क्यों पूछ रहे हैं, उनसे पूछाे जो बिगड़ैल लड़के रात को शराब पी रहे थे, लडकी अकेली देख पीछे लग लिए, किडनैप करने लगे। इस लीडर को उनसे सवाल पूछने की तो हिम्मत है नहीं, अब मुझसे सवाल पूछ रहे हैं। ऐसे लड़के रात को सड़कों पर न हों, तो कोई भी लड़की रात 10 बजे निकले, 2 बजे या फिर सुबह 4 बजे। कोई फर्क नहीं पढ़ता। वैसे आईएएस पिता की लड़की हूं, फिर भी मेहनत करती हूं, गर्ल इन द कैफे में डीजे जॉकी का काम करती हूं और रात को इसलिए बाहर थी।
 
-दूसरा जो तस्वीर दिखाई जा रही है, उसमें जो दो लड़के हैं वह विकास बराला नहीं है,मेरे बेहद पुराने दोस्त हैं। झूठी बातें बता रहे हैं। मैं विकास बराला को न जानती हूं, न पहले से पहचानती हूं।
-तीसरा जो शराब की तस्वीर दिखा रहे हैं, उसमें मैं शराब पी नहीं रही। समझ नहीं आ रहा कि जब सारा वाक्या हुआ, उसके बाद मैं आधी रात तक पुलिस स्टेशन में रही। पूरी स्टेटमेंट दी, शिकायत लिखी। वहां तो किसी को नहीं लगा कि मैंने शराब पी रखी थी, बस सोशल मीडिया पर आरोपियों के मददगारों को मैं शराब के नशे में दिख रही हूं। शर्म आती है इन लेागों की मानसिकता पर। वैसे मैंने शराब नहीं पी रखी थी, अगर भी होती, तो किसी को मुझे किडनैप करने का हक मिल जाता क्या‌?
 
तीसरा जो शराब की तस्वीर दिखा रहे हैं, उसमें मैं शराब पी नहीं रही। समझ नहीं आ रहा कि जब सारा वाक्या हुआ, उसके बाद मैं आधी रात तक पुलिस स्टेशन में रही। पूरी स्टेटमेंट दी, शिकायत लिखी। वहां तो किसी को नहीं लगा कि मैंने शराब पी रखी थी, बस सोशल मीडिया पर आरोपियों के मददगारों को मैं शराब के नशे में दिख रही हूं। शर्म आती है इन लेागों की मानसिकता पर। वैसे मैंने शराब नहीं पी रखी थी, अगर भी होती, तो किसी को मुझे किडनैप करने का हक मिल जाता क्या‌?
Back to top button