परेशान होकर मुस्लिम महिला ने पति से लिया खुला, कहा-अब मैं…!

लखनऊ: देश में एक साथ तीन तलाक के बारे में सुप्रीम कोर्ट के हाल के ऐतिहासिक फैसले के बाद एक ऐसा मामला सामने आया है कि लोग हैरत में है. एक महिला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सार्वजनिक तौर पर अपने पति से ‘खुला’ लेकर उससे अलग रहने का ऐलान कर दिया है. लखनऊ में ब्याही शाजदा खातून ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने शौहर जुबेर अली को लिखे गए खुला सम्बन्धी पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि उसने अपने पति से ‘खुला’ लेने के लिए बहुत कोशिश की.

सेक्स के इस नए तरीके को अपनाना इस कपल को पड़ा महंगा, लड़की हो गई लहू-लुहान….देखे वीडियो

महिला ने मीडिया के सामने बताया कि खुला के लिए वह दो बार इस्लामी शिक्षण संस्थान नदवा और एक दफा फिरंगी महल भी गई लेकिन उसे कोई राहत नहीं मिली. लिहाजा अब वह सार्वजनिक रूप से अपने शौहर को खुला का नोटिस साइन करके भेज रही है. कुरान और हदीस में इसे लेकर कोई रोक भी नहीं है, लिहाजा अब वह आजाद है.

इस्लाम में शौहर को तलाक देने और महिला को खुला लेने का अधिकार दिया गया है. खुला लेने के बाद औरत अपनी मर्जी से रह सकती है. यह कदम उठाने में खातून की मदद करने वाली ‘मुस्लिम वूमेन लीग’ की महासचिव नाइश हसन ने बताया कि वह महिला अपने शौहर के जुल्म से बहुत परेशान थी और वह पिछले 18 महीने से उससे अलग रहकर शिक्षण कार्य करके अपना गुजारा कर रही थी. तमाम अपील के बावजूद उसका पति ना तो उसे तलाक दे रहा था और ना ही खुला.

उन्होंने बताया कि खातून अपना खुला कराने के लिए दो बार नदवा और एक बार फिरंगी महल गई. वहां से उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि वह इस बारे में अपने शौहर की रजामंदी लेकर आए जबकि कुरान शरीफ में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है. सार्वजनिक तौर पर खुला लेने के अलावा हमारे पास और कोई इलाज नहीं था. महिला की ‘इद्दत’ की अवधि नवम्बर में खत्म होगी. उसके बाद उसका खुला मुकम्मल हो जाएगा.

Back to top button