खुलासा: कप्तान कोहली सहित इन बड़े क्रिकेटरों पर बाबा राम रहीम का ‘हाथ’! वीडियो वायरल


बाबा का दावा है कि 2010 में विराट कोहली उनके सिरसा वाले आश्रम पहुंचे थे। मुझसे मुलाकात के बाद कोहली ने अपनी बाजुओं को स्ट्रोंग करने के लिए कुछ मंत्र बताने को कहा था।
@RoflGandhi_ Mazak udate the na aap Gurmeet Ram Rahim ka. Ye dekho, Virat Kohli Ko cricket unhone hi sikhayi hai.???? pic.twitter.com/VDcwJ0YUKy
— Super Commando Dhruv (@Eaglesiar) 2 June 2017
राम रहीम का दावा यहां तक है कि कोहली के अलावा आशीष नेहरा, जहीर खान, यूसुफ पठान ने भी उनसे टिप्स लिये थे। जानकारी के अनुसार, राम रहीम ने न सिर्फ कोहली को आक्रामक क्रिकेट खेलने की सलाह दी थी बल्कि उनको अपने गुस्से पर काबू रखने को भी कहा था। हालांकि कोहली ने कभी भी अपने सफलता के पीछे राम रहीम का जिक्र नहीं किया है।
टॉयलेट में लड़की के साथ हुआ ऐसा हादसा, बुलाना पड़ गया प्रशासन को
बता दें कि गुरमीत राम रहीम सिंह पर 2002 मामले की सुनवाई चल रही है, जिसमें उन पर दो महिलाओं के यौन शोषण का आरोप है। धर्म गुरु के अनुयायियों ने पंजाब और हरियाणा में हिंसा फैला रखी है। वहीं विराट कोहली इस समय श्रीलंका में पांच मैचों की वन-डे सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है और तीसरा मैच रविवार को पल्लेकली में खेला जाएगा।





