दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा-भाजपा को हटाने के लिये सभी विरोधी दलों के साथ आने को तैयार

भाकपा माले द्वारा पटना के गांधी मैदान में जन अधिकार महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। मुख्यवक्ता पार्टी के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य सहित कई नेता मंच पर पहुंच चुके हैं। इस मौके पर उन्‍होंने बड़ा बयान दिया कि भाजपा को हटाने के लिये सभी विरोधी दलों के साथ आने को तैयार हैं।

दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा-भाजपा को हटाने के लिये सभी विरोधी दलों के साथ आने को तैयार

दीपंकर ने कहा कि जन अधिकार सम्‍मेलन से केंद्र की मोदी सरकार को ये चेतावनी दिया है कि 2019 में भाजपा सरकार की वापसी नहीं होगी। केंद्र सरकार के खिलाफ जनता में जबरदस्‍त आक्रोश है। बिहार में भी नीतीश सरकार के खिलाफ जनता में गुस्‍सा है। भाजपा के साथ सरकार चला रहे नीतीश कुमार के शासनकाल में दलितों पर अत्‍याचार बढ़ गया है। उन्‍होंने आगे कहा कि देश को भाजपा से खतरा है। भाजपा आएसएस के एजेंडे को अमलीजामा पहना रही है। लोकतंत्र खतरे में है। संविधान को खत्म करने की साजिश हो रही है।

 

बता दें कि महासम्मेलन की सफलता को लेकर सोमवार को भी प्रचार अभियान और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। माले केंद्रीय कमेटी के सदस्य अमर और पटना नगर के सचिव अभ्युदय ने बताया कि महासम्मेलन में शामिल होने आए पदयात्रियों के सभी जत्थे पटना पहुंच गए हैं। जगह-जगह पर पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया गया।

 
Back to top button