पाचन क्षमता हो गया है ख़राब तो अपनाए ये आसान उपाय

पाचन तंत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है।  स्वस्थ शरीर स्वस्थ दिमाग के निर्माण में सहायक होता है। अधिक खाना, अनियमित खाना, देर रात तक जागना, ये सारी स्थितियां आपके पाचन तंत्र को प्रभावित करती हैं। पाचन तंत्र हमारे भोजन को पचाता हैं एवं उसमें  से मिले पौष्टिक तत्वों को शरीर को प्रदान करता है। तो आइये जानते है कैसे हम इन तरीको से अपने पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते है।

व्‍यायाम न केवल स्‍वस्‍थ वजन संतुलित बनाये रखने में मदद करता है बल्कि यह चयापचय को गति और पाचन तंत्र को भी दुरुस्‍त रखता है। इसलिए रोज व्‍यायाम के लिए कम से कम 30 मिनट का समय जरूर निकालें।

केला यह आपके आंतों के कार्य को सही बनाए रखता है, आप इसे खाना खाने के बाद या पहले कभी भी खा सकते हैं। दोनों ही तरीकों से यह आपके पेट के लिए फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस की वजह से लोगों ने लेना शुरू कर दिया तलाक, जुरूर पढ़े ये चौका देने वाली खबर

जल्‍दबाजी से भोजन करने से वह आसानी से पचता नहीं है। आमतौरलोग खाने के टुकड़े को 8-10 बार चबाते हैं जबकि खाने को कम से कम 30-35 बार चबाकर खाना चाहिए। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है।

भोजन पचाने में परेशानी हो रही हो तो गर्म पानी पिएं । सुबह गर्म पानी पीने और भोजन से पहले कम से कम तीस मिनट पहले पानी पीने से पाचन तंत्र साफ रहता है।

कच्चा पपीता सेहत के लिए बहुत अच्छा है।  आंत की कमजोरी के कारण शरीर में विटामिन्स का संचय नहीं होता है तो हम पपीते के सेवन से विटामिन सी प्राप्त कर सकते हैं।

एक कप पानी में 5-6 काली मिर्च का चूर्ण तथा आधा नींबू निचोड़कर इन्हे मिला ले तथा इसका सेवन सुबह-शाम भोजन के बाद करे।  इसे पीने से पेट की वायु, उर्द्धवात, बदहजमी, विषमाग्नि जैसी शिकायतें दूर होकर पाचन शक्ति प्रबल होती है। 

Back to top button