ससुराल नहीं जाना चाहती थी पत्नी, मनाने आया पति तो प्रेमी के साथ रेता गला

बक्सर. बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव में शुक्रवार की रात ससुराल आए पति को उसकी पत्नी ने मार डाला। पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से धारदार हथियार से पति का गला रेत दिया। पुलिस ने हत्या की आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के पिता ने अपनी बहू के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
 ससुराल नहीं जाना चाहती थी पत्नी, मनाने आया पति तो प्रेमी के साथ रेता गला

रास्ते से हटाना चाहती थी पति को…

– मृतक दीपक यादव के परिजनों ने बताया कि मायके में रह रही रेखा ससुराल नहीं जाना चाहती थी। दीपक पत्नी को समझाने के लिए शुक्रवार शाम ससुराल आया था।
– दीपक के साथ रेखा की ससुराल जाने को लेकर बहस हुई। उसके बाद दीपक रात में खाना खाकर सो गया। इसके बाद रेखा ने प्रेमी को कॉल कर बुला लिया और प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।
– सुबह जब घर के लोग जगे तो कोहराम मच गया। बेटे की हत्या की सूचना मिलने पर मृतक के पिता पहुंचे।

प्रेमी के साथ भाग चुकी थी पहले

– बताया जा रहा है कि रेखा अपने प्रेमी छोटू यादव के साथ दो साल पहले घर से भाग गई थी।
– परिजन काफी खोजबीन के बाद रेखा को घर लाए थे। उसके बाद रेखा की शादी दीपक के साथ करा दी गई थी।
– शादी के बाद से रेखा अपने मायके में ही रहती थी। उसने एक बेटी को जन्म दिया। शादी के बाद भी रेखा ने अपने प्रेमी से रिश्ता बनाए रखा।
Back to top button