लड़की को नही पसंद आया लड़का तो खिला दी जहरीली चॉकलेट, ले ली जान

महाराष्ट्र के ठाणे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने मंगेतर को जहरीली चॉकलेट खिलाकर मार डाला। ये सब उसने इसलिए किया क्योंकि उसे वो लड़का पसंद नहीं था। लेकिन उसके घर वाले उसपर उसी से शादी करने का दबाव बना रहे थे। इसी वजह से उसने ये कदम उठाया।

बताया जा रहा है कि युवती ने पहले तो अपने मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया। उसका मंगेतर उसके एक बार कहने से ही वहां आ गया। जब वह वहां पहुंचा तो लड़की ने उसे खाने के लिए चॉकलेट दिया। लड़के ने खुशी-खुशी चॉकलेट खा लिया। इसके कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत खराब होने लगी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चार दिनों तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस को जानकारी देते हुए डॉक्टरों ने बताया कि उसे खाने में जहरीली चॉकलेट दी गई थी।

ऐसे आई आरोपी लड़की पुलिस के हत्थे

पुलिस ने मामले की जांच की। जिसमें पुलिस ने पता लगाया कि जिस वक्त लड़के की तबीयत खराब हुई थी तब वह कहां था। साथ ही उसने वहां क्या खाया। इसी तरह पुलिस उस जगह तक पहुंच गई और बाद में उन्होंने युवती से पूछताछ की। जिसके बाद उसने पुलिस को पूरी कहानी बता दी।

गो-तस्करी के शक में युवकों को पीटने पर गोरक्षा दल का प्रमुख गिरफ्तार

पूछताछ में लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार ने उसकी मर्जी के बिना उसकी शादी तय कर दी थी। उसे वो लड़का बिल्कुल भी पसंद नहीं था। इसके बाद उसने लड़के को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। और मिलने के बहाने से बुलाकर उसे जहरीली चॉकलेट खिला दी। हालांकि पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज किया है।

Back to top button