LIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, कोहली के साथ धोनी भी लौटे

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 39.3 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 205 रन बना लिए हैं. भुवनेश्वर कुमार (1 रन) और हार्दिक पंड्या (6 रन) क्रीज पर हैं.

पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके कोहली
विराट कोहली अपने 31वें वनडे शतक से महज 8 रन से चूक गए. उन्हें नेथन कुल्टर नाइल ने क्लीन बोल्ड कर दिया. अगर आज विराट कोहली शतक जड़ देते तो रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देते.
भारत के विकेट्स
भारतीय टीम को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा, जब वह 7 रन के निजी स्कोर पर नेथन कुल्टर नाइल की गेंद पर कैच आउट हुए. कुल्टर नाइल ने अपनी ही गेंद पर रोहित शर्मा का कैच पकड़ा. रोहित जब आउट हुए उस समय टीम इंडिया का स्कोर 19 रन था.
टीम इंडिया को दूसरा झटका 23.4 ओवर में अंजिक्य रहाणे (55) के रूप में लगा. वे अर्धशतक जड़कर रन आउट हो गए. रहाणे ने आउट होने से पहले विराट कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 102 रन की पार्टनरशिप की. कुछ देर बाद तीसरा विकेट भी गिर गया. 27.2 ओवर में एश्टन एगर ने मनीष पांडे को बोल्ड कर दिया.
इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम में 2 बदलाव हुए हैं. जेम्स फॉल्कनर और एडम जाम्पा की जगह केन रिचर्डसन और एश्टन एगर को मौका मिला है. चेन्नई वनडे जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त लेने के बाद टीम इंडिया की नजरें अब कोलकाता में भी जीत दर्ज करने पर होगी.
इसी के साथ ही विराट ब्रिगेड सीरीज जीत के और करीब पहुंच जाएगी. बारिश से बाधित पहले मैच में मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम को 26 रनों से पीटने के बाद अब टीम इंडिया के हौसले बुलंद है, वहीं दूसरी और ऑस्ट्रेलियाई में पहले मैच में हार के बाद वापसी करने के इरादें से उतरेगी.
टीम इंडिया
भारतीय टीम में किसी भी बदलाव की संभावना कम हैं. अजिंक्य रहाणे की जगह विराट कोहली अपनी लोकेश राहुल को रोहित के साथ पारी की शुरूआत करने के लिए उतार सकते हैं. वहीं रोहित का ईडन गार्डन्स स्टेडियम से प्यार किसी से छिपा नहीं है. उन्होंने इसी मैदान पर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की तूफानी पारी खेली थी.
Flipcart अपनी सेल में दे रहा है स्मार्टफोंस और लैपटॉप्स में 20 हजार तक की छुट
इस मैच में एक बार फिर सभी की निगाहें लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और चाइनामैन कुलदीप यादव पर रहेंगी. इस जोड़ी ने पहले मैच में मिलकर ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी. एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए यह जोड़ी खतरा बन सकती है.
ऑस्ट्रेलिया
भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही सबसे पहले टीम के स्टार ऑल राउंडर आरोन फिंच चोटिल हो गए. उसके बाद बारिश से प्रभावित पहले वनडे मैच में उनको 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया टीम में डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ दोनों ही पहले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और उपकप्तान कोलकाता वनडे मैच में वापसी कर सकते हैं.
मौसम और पिच
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गुरुवार सुबह खिली हुई धूप है. हालांकि मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि आसमान में पूरे दिन धूप व बादल के बीच आंख मिचौली का खेल भी जारी रहेगा. बीच-बीच में बारिश की संभावना भी जताई गई है. पिछले कुछ दिनों से बारिश परेशानी का सबब बनी हुई है.
अगर विकेट को ज्यादा समय तक कवर के अंदर रखा जाता है और उसे धूप नहीं मिलती है तो यह तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद कर सकती है. ऐसे में मेहमान टीम को फायदा हो सकता है. पिछले कुछ मैचों की बात करें तो ईडन की पिच तेज गेंदबाजों की मदद कर रही है और साथ ही यहां बाउंस भी अच्छा मिल रहा है.
ईडन गार्डन में भारत और ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
रंगीन कपड़ों में भारतीय टीम के ईडन गार्डन्स में रिकॉर्ड की बात की जाए तो उन्होंने 22 मैच खेले हैं जिनमें से 11 में उन्हें जीत मिली है. वहीं ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड शत प्रतिशत है. यह वही मैदान है, जहां ऑस्ट्रेलिया ने 1987 में इंग्लैंड को 7 रनों से हरा कर अपना पहला वर्ल्ड कप उठाया था. ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार इस मैदान पर भारत के खिलाफ 2003 में वनडे मैच खेला था, जहां टीम इंडिया को 37 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.
दोनों टीमें
ऑस्ट्रेलिया : डेविड वॉर्नर, हिल्टन कार्टराइट, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एश्टन एगर, केन रिचर्डसन,पैट कमिंस और नेथन कुल्टर नाइल.
भारत : रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली(कप्तान), मनीष पांडे, केदार जाधव, एमएस धोनी(विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह.
</p.ऑस्ट्रेलियाई>





