अपने फार्म हाउस पर धोनी ने स्टीवन स्मिथ को दी जबर्दस्त पार्टी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में होने वाले पहले टी20 मैच से पहले धोनी ने अपने फार्म हाउस ‘कैलाशपति’ में डिनर पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में खास मेहमान रहे ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ और फिल्म अभिनेता अनुपम खेर। स्मिथ के साथ टिम पेन और मोजेज हेनरीके को भी माही की मेहमान नवाजी देखने का मौका मिला। बता दें कि 7 अक्टूबर को रांची में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 खेला जाएगा।
पार्टी के दौरान धोनी ने अनुपम खेर के साथ तस्वीरें खिंचवाई। गौरतलब है कि अनुपम खेर जो कि झारखंड फिल्म तकनीकी सलाहकार बोर्ड के चेयरमैन हैं, उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म में धोनी के पिता की भूमिका निभाई थी। ये फिल्म धोनी के जीवन से प्रभावित थी, जिसमें मुख्य भूमिका में सुशांत सिंह राजपूत थे। रियल पिता और रील पिता के साथ ली गई धोनी की तस्वीरें जल्द वायरल हो गई। हालांकि इस पार्टी के दौरान धोनी की पत्नी साक्षी और नन्हीं बेटी जीवा कहीं नजर नहीं
इसे भी पढ़े: आमिर और विराट एक साथ मंच पर, इस खास शो की करेंगे शूटिंग…
धोनी और स्मिथ आईपीएल में एक ही टीम राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए खेलते थे। नौवें सीजन में टीम की कप्तानी धोनी ने की थी लेकिन अगले सीजन में टीम की कमान स्मिथ को दे दी गई थी। आईपीएल 10 की उप-विजेता रही पुणे टीम अगले सीजन में नजर नहीं आएगी।





