दिल्ली से जीत के बाद धोनी ने किया ऐसा खुलासा कि फैन्स हुए भावुक, इस गंभीर बीमारी से…

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच आईपीएल 2018 का 30 वां मैच खेला गया। चेन्नई सुपरकिंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोते हुए 211 रन बनाए। शेनवाट्स (78) और कप्तान धोनी ने (51) रन की तूफानी पारी खेली। पहाड़ जैसे विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स बुरी तरह से लड़खड़ा गई। हालांकि रिषभ पंत (79) और विजय शंकर ने (53) रन की पारी खेली। दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोते हुए 198 रन बना पाई। चेन्नई ने यह मुकाबला 13 रनों से अपने नाम कर लिया। चेन्नई सुपरकिंग्स की इस सीजन यह छठी जीत है।

दिल्ली से जीत के बाद धोनी ने किया ऐसा खुलासा कि फैन्स हुए भावुक, इस गंभीर बीमारी से...

धोनी और वॉट्सन ने खेली शानदार पारी

सीएसके के बेहतरीन ऑल राउंडर शेन वॉट्सन ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की। शेन वॉट्सन ने 40 गेंदों में 78 रन की पारी खेली। इस दौरान वॉट्सन के बल्ले से 7 छक्के और 4 चौके निकले। वाट्सन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। इसी के साथ वॉट्सन ऑरेंज कैप की रेस में टॉप 5 में शामिल हो गए। वॉट्सन ने 8 मैचों में 281 रन बनाए और टेबल पर वो चौथे स्थान पर बने हैं।

सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आक्रमक बल्लेबाजी की। धोनी ने पुणे के मैदान में चौकों-छक्कों की बारिश कर दी। कप्तान धोनी ने 22 गेंदों में 51 रन बनाए। इस दौरान धोनी के बल्ले से 5 छक्के और 2 चौका निकला।

अनुष्का से भी ज्यादा खूबसूरत है विराट की भाभी, देखकर आप भी हो जाएंगे इनके दीवाने

काम नहीं आई पंत और विजय शंकर की तूफानी पारी

दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज रिषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी। वो टीम को जीत के करीब ले जाने की भरसक कोशिश में लगे थे। हालांकि उन्होंंने इसमें सफलता नहीं मिली। रिषभ पंत ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सीएसके के माथे में चिंता की लकीर उकेर दी। हर गेंद को पंत सीधे सीमा रेखा के पार पहुंचा रहे थे। दूसरे छोर में विजय शंकर उनका साथ निभा रहे थे। पंत ने अपनी 45 गेंदों में 4 छक्का और 7 चौके की मदद से 79 रन की पारी खेली। विजय शंकर ने अंतिम में तूफानी पारी खेली । विजयशंकर ने 31 गेंदों में 53 रन की पारी खेली।

पीठ की हालत हैं बुरी
”पीठ की स्थितत काफी बुरी है। मैं इसके कारण ज्यादा ट्रेनिंग नहीं कर पा रहा हूं। दर्द होता हैं लेकिन मुझे लगता है कि मैं मैनेज करता हूं। हमारे लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म प्राप्त करना बहुत महत्वपूर्ण है। फिर मैं अपने आर्डर को प्रमोट कर सकता हूं। विकेट को देखते हुए हमने सोचा था कि हमें विदेशी बल्लेबाजों की जरूरत है। फाफ ने ओपनिंग और रायडू ने स्थिरता दी। रायडू किसी भी आर्डर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और वो कोई भी जिम्मेदारी लेने के इच्छुक हैं। लुंगी ने मुझे दक्षिणी अफ्रीका से प्रभावित किया। अगर वो अच्छा खेले तो हमारे लिए अच्छा रहेगा। एलिमेनेटर छोटे मैदान में होंगे और हमें डेथ ओवर में गेंदबाजी को समझना होगा। गेंदबाजों को अन्य जगह के अनुकूल करना होगा।”

Back to top button