DGCA ने दी सलाह, उड़ानों के किराये पर कैसे पाए नियंत्रण

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइनों को चंडीगढ़, जम्मू और जयपुर जैसे शहरों को जोड़ने वाली उड़ानों के किराये पर नियंत्रण रखने की सलाह दी है।
सेंसेक्स 154 अंक चढ़ा, बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के समर्थकों द्वारा हरियाणा और पंजाब में की गई हिंसा और आगजनी के मद्देनजर डीजीसीए ने यह एडवाइजरी जारी की है। इस हिंसा के कारण इन क्षेत्रों में सड़क, रेल और वायु यातायात काफी हद तक प्रभावित हुआ है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डीजीसीए ने विस्तारा को रविवार को दिल्ली-अमृतसर-दिल्ली मार्ग पर एक अतिरिक्त उड़ान की मंजूरी दी थी। इसके अलावा सोमवार के लिए दिल्ली-चंडीगढ़-दिल्ली और दिल्ली-अमृतसर-दिल्ली की एक-एक उड़ान को मंजूरी दी गई है। साथ ही एयर इंडिया से सोमवार को दिल्ली-जम्मू-दिल्ली मार्ग पर एक उड़ान के संचालन की संभावना तलाशने के लिए कहा गया है। इंडिगो ने सूचना दी है कि वे 29 अगस्त को दिल्ली-जम्मू-दिल्ली मार्ग पर एक अतिरिक्त उड़ान का संचालन करेगी।





