देसी ऑटो रिक्शा पहुंचा विदेश, रोड पर चलता देख हैरान हुए लोग

भारत में जब सस्ते पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बात आती है तो ऑटो रिक्शा का नाम सबसे पहले आता है. आपके शहरों में भी विक्रम या अतुल कंपनी के ऑटो रिक्शा आसानी से देखने को मिल जाते होंगे जो बड़े ही किफायती कीमत में लोगों को एक जगह से दूसरी जगह तक छोड़ देते हैं. पर हाल ही में ये ऑटो रिक्शा (Auto Rickshaw in England viral video) अंग्रेजों की धरती पर देखने को मिला. इसे देखकर वहां मौजूद भारतीय तो हैरान हुए ही…साथ ही सोशल मीडिया पर भी भारतीय काफी हैरान हुए और कहने लगे कि अब भारत की बारी है अंग्रेजों पर कब्जा करने की!

इंस्टाग्राम अकाउंट @vaish.vin पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें इंग्लैड के मैनचेस्टर शहर का एक मजेदार दृश्य देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में रोड पर एक अतुल कंपनी का ऑटो रिक्शा (Atul Auto Rickshaw in Manchester viral video) ट्रैफिक में खड़ा है. ये ऑटो रिक्शा भारत में चलता है और अतुल भारतीय कंपनी है. हैरानी की बात ये है कि आखिर किसी ने इसे इंग्लैंड में मंगवाया होगा और उसके बाद वहां पर यूके का नंबर लेकर उसे टैक्सी के तौर पर चला रहा है.

इंग्लैंड में चलता दिखा ऑटो रिक्शा
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि लाखों-करोड़ों की गाड़ियों के बीच अतुल ऑटो रिक्शा खड़ा नजर आ रहा है. जिन लोगों ने इस वीडियो को बनाया है, वो भारतीय हैं. उनमें से एक महिला आगे बढ़कर उसे ऑटो रिक्शा के अंदर झांकती है. अंदर मौजूद ड्राइवर उसे देखता है और फिर कुछ इशारा करता हुआ वहां से चला जाता है. वो साथ में हाथ से बजने वाला हॉर्न भी बजाता है. ये देखकर वीडियो बनाने वाले लोग हंसने लगते हैं.

Back to top button