घर की फ्रिज में जमा दें एक रुपये का सिक्का, रहेगें हमेशा स्वास्थ्य

आज के समय में हमारें नगर व शहरों में लगातार प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है.हमारे आसपास वातावरण  में प्रदूषण फैलने से लोग खतरनाक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं और वहीं दूसरी तरफ ध्यान दें तो कुछ लोग उल्टे सीधे खानपान की वजह से भी बिमार पड़ रहे हैं.

इसी तरह से अनजानें में गंभीर रोगों का शिकार बन रहें लोगों को हम एक ऐसा अजीब तरह का उपाय लेकर आए हैं जिसे सुन आप भी सोेच में पड़ जायेंगे. जी हां हम यहां बात कर रहें है एक रुपये के सिक्के के बारें में जो कि आपके स्वास्थ का पूरी तरह से खयाल रख सकता है. बस आपको करना होगा एक रुपये के सिक्के के साथ यह आसान काम.

हमारी सभी बड़ी लावरवाही होती है कि हम फ्रिज में खाना तो रखकर बाहर चले जाते हैं परंतु उसे खाने को ताजा मानकर खा लेते है. दरअसल बाहर से घर आने के बाद इस बात की पहचान किसी को नहीं होती कि यह खाना स्वास्थ है या हानिकारक, क्योंकि कभी कभी हमारे घर से बाहर जाने पर लाइट चली जाती है और हम उस खाने को अच्छा मानकर यू ही खा लेते हैं.

दूध के साथ लें ये चीजें, मिलेंगे जबर्दस्त फायदे

आपको जानर हैरानी होगी कि आप एक रुपये की मदद से आप खुद को ही नहीं बल्कि अपने पूरे परिवार को बीमारियों से बचा सकते हैं.सबसे पहले आपको सिर्फ इतना करना है कि जब भी आप घर से बाहर जाए तो फ्रिज में एक कांच की कटोरी या ग्लास में पहले बर्फ जमा लें, फिर उसके ऊपर 1 रुपये का सिक्का रख दें, फिर इसे वापस फ्रिज में रख दें.

यदि आपकी गैरमौजूदगी में आपको यह सिक्का कटोरी की तलहटी में दिखाई दें तो समझ जाना कि लाइट बहुत देर की गई हुई है और उस समय फ्रिज भी आपको गर्म लगेगा . ऐसे में भूलकर भी फ्रिज में रखा हुआ खाना ना खायें.यदि फ्रीजर में रखी गई कांच की कटोरी में जमी बर्फ के ऊपर सिक्का मिले तो आप खाने का इस्तेमाल कर सकते हैं.

 

Back to top button