Denmark Open के क्वार्टर फाइनल में हार के साथ साइना का सफर थमा

भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का शुक्रवार को डेनमार्क ओपन का सफर हार के साथ खत्म हो गया. महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पांचवीं विश्व वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची ने सायना को मात देकर सेमीफाइनल में कदम रखा.

Denmark Open के क्वार्टर फाइनल में हार के साथ साइना का सफर थमा

जापान की बैडमिंटन खिलाड़ी यामागुची ने केवल 29 मिनट के भीतर 12वीं विश्व वरीयता प्राप्त सायना को सीधे गेमों में 21-10, 21-13 से मात दी. सायना की हार के साथ ही महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई. इस हार के साथ ही सायना दूसरी बार टूनार्मेंट में खिताबी जीत हासिल करने चूक गईं. उन्होंने 2012 में खिताबी जीत हासिल की थी.

सायना और यामागुची का सामना अब तक दो बार एक-दूसरे हो चुका है. चीन ओपन में सायना और मलेशिया ओपन में यामागुची ने जीत हासिल की थी, जिससे दोनों के बीच मुकाबलों का स्कोर 1-1 से बराबर था. इस टूनार्मेंट में जीत के साथ यामागुची ने 2-1 से बढ़त बना ली है.

इसे भी देखें:- विराट-अनुष्का ने एक-दूसरे से किया ये वादा, हुआ VIDEO वायरल

इसके अलावा पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत डेनमार्क ओपन टूर्नामेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. वहीं एचएस प्रणॉय को हार का सामना करना पड़ा है. श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल मैच में मौजूदा विश्व चैम्पियन और टूर्नामेंट के दूसरे वरीय खिलाड़ी डेनमार्क के ही विक्टर एक्सेलसेन को हराया.

Back to top button