दिल्‍ली: भारतीय ने नाइजीरियाई शख्स पर लगाया चोरी का आरोप, खंभे से बांधकर पीटा, देखें #वीडियो

आए दिने देश में दक्षिणी अफ्रीकी देशों के नागरिकों पर हमलों की खबरें सुनाई देती रही हैं। नाइजीरियन और भारतीय के बीच मारपीट की सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली में एक अफ्रीकन नागरिक के साथ दिल्‍ली में हैवानियत का एक वीडियो सामने आया है। यहां के मालवीय नगर इलाके में चोरी के आरोप में नाइजीरिया के एक शख्‍स को लोगों ने खंभे में बांध दिया और फिर लोहे की रॉड से उसे जमकर मारा। बाद में स्‍थानीय लोगों के हस्‍तक्षेप से उसे छुड़ाया गया और फिर बदहवास हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।दिल्‍ली: भारतीय ने नाइजीरियाई शख्स पर लगाया चोरी का आरोप, खंभे से बांधकर पीटा, देखें #वीडियो

लोगों का आरोप है कि नाइजीरियन नागरिक नशे की हालत में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना करीब एक हफ्ते पहले की दिल्ली के मालवीय नगर इलाके की है। इस मामले से जुड़ी एक एफआईआर भी सामने आई है। इसमें एक शख्स ने मामला दर्ज कराया है कि नाइजीरियन उसके घर चोरी करने आया था, लेकिन नशे की हालत में सीढियों से गिर गया।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले ग्रेटर नोएडा में नाइजीरियाई छात्रों पर हमला हुआ था। इस मामले में तकरीबन 600 लोगों के खिलाफ दंगा भड़काने और 44 लोगों पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया था। 12वीं क्लास के छात्र मनीष खारी की मौत में नाइजीरियन का हाथ सामने आया था।
 
Back to top button