कुवैत जेल में बंद 15 भारतीयों का मृत्युदंड उम्रकैद में तब्दील- सुषमा स्वराज

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया है कि कुवैत की जेलों में बंद 15 भारतीयों की सजा-ए-मौत को घटाकर उम्रकैद में तब्दील किया गया है। यह फैसला कुवैत के शासक ने लिया है।
स्वराज ने शनिवार को बताया कि कुवैत के शासक ने 119 भारतीय नागरिकों की सजा को कम कर दिया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कुवैत को शासक को इस निर्णय के लिए धन्यवाद दिया है।
इसे भी पढ़े: चयन प्रक्रिया के दौरान बार-बार खारिज कर दिए जाने पर पाक क्रिकेटर ने स्टेडियम में ही की आत्मदाह की कोशिश
एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि भारतीय नागरिकों के कैद से छूटने के बाद उन्हें कुवैत स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से मदद करेगा।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन भारतीयों पर क्या आरोप लगे थे।





