चयन प्रक्रिया के दौरान बार-बार खारिज कर दिए जाने पर पाक क्रिकेटर ने स्टेडियम में ही की आत्मदाह की कोशिश

लाहौर सिटी क्रिकेट एसोसिएशन (एलसीसीए) मैदान में चल रहे एक मैच के दौरान दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करने वाले गुलाम हैदर अब्बास ने मैदान में घुसकर अपने बदन पर पेट्रोल डालने की कोशिश Repeatedly during the selection process

कायदे-आजम ट्रॉफी का मैच देख रहे कुछ चौकस लोगों ने तुरंत जाकर अब्बास को रोका और उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद एलसीसीए के लोगों ने उसे शांत कराया.

इसे भी पढ़े: आसमान में फेल हुआ एयर फ्रांस के विमान का इंजन, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

लाहौर एसोसिएशन के पूर्वी जोन से संबंध रखने वाले अब्बास ने कहा कि वह अधिकारियों के इन झूठे वादों से तंग आ चुका है कि उसे लाहौर टीम के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच खेलने का मौका मिलेगा. अब्बास ने चेताया कि यदि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उसकी अर्जी नहीं सुनी तो वह गद्दाफी स्टेडियम के मुख्य द्वार पर आत्मदाह कर लेगा.

Back to top button