सड़क हादसे में हो गई पति की मौत, पत्नी ने ऐसे दी मुखाग्नि
गया.बिहार के गया जिले के गुरूआ के इटवा गांव में एक महिला के पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के घर में कोई मुखाग्नि देने वाला नहीं था। ऐसे में पत्नी ने खुद पति के शव को कंधा दिया और मुखाग्नि दी।

बेटी भी नहीं पहुंच पाई घर…
– घटना के बारे में बताया जा रहा है कि घर में पुरुष सदस्य के नहीं रहने के कारण परंपरा से हटकर पत्नी ने अपने पति के शव को मुखाग्नि दी।
– गुरुआ थाना क्षेत्र के रघुनाथ खाप पंचायत के इटवां गांव के विजय मिस्त्री की मृत्यु एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी। वह आमस के बुधौल के एक फर्नीचर दुकान में काम करता था।
इसे भी देखें:- पीएम मोदी ने पूरे देश को दिया ये अनमोल उपहार, पहले चरण का किया शुभारंभ
– दिवाली के बाद वह घर से वापस लौटा ही था कि शुक्रवार की शाम बुधौल के निकट जीटी रोड पर ट्रक से कुचलकर उसकी मृत्यु हो गई।
– गया में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचते ही मातम छा गया। पत्नी कौशल्या देवी को गांव की महिलाओं से उसे किसी तरह संभाला।
– उसकी तीन पुत्रियों में दो की मौत पहले ही हो चुकी है तीसरी बेटी ससुराल में है। वह उस दौरान नहीं पहुंच सकी। तो महिला ने खुद मुखाग्नि देने का फैसला किया।





