पंजाब: प्लाईवुड फैक्टरी में लगी भीषण आग, 8 घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई

रोपड़.सोमवार तड़के तीन बजे गांव बनमाजरा में स्थित अरोमा प्लाईवुड फैक्टरी में आग लगने के कारण लाखों रुपए का माल जल गया। मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने 8 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।पंजाब: प्लाईवुड फैक्टरी में लगी भीषण आग, 8 घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई
फायर अफसर राजपाल सिंह ने बताया कि आज तड़के करीब 3.20 पर फोन आया कि बनमाजरा के पास अरोमा प्लाईवुड फैक्टरी में आग लग गई है। इसके बाद मौके पर फायर कर्मचारियों को भेजा गया, लेकिन वहां पर पहुंचकर पता चला कि आग भयंकर लगी हुई थी। इसके बाद फायर स्टेशन मेें खड़ी दूसरी गाड़ियां भी बुलाई गईं लेकिन तब तक आग पूरी फैक्टरी में फैल चुकी थी। आग पर काबू डालने के लिए मोहाली जिले के फायर स्टेशन व थर्मल प्लांट से भी गाड़ियां मंगवानी पड़ीं।
उन्होंने कहा कि रात का समय होने पर आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था, लेकिन फायर टीम गुरमेल सिंह, जसविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह, हरमनजीत सिंह, अमरिंदर सिंह और अन्य कर्मचारियों ने आठ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। शक है कि फैक्टरी में मरम्मत के दौरान वेल्डिंग सेट से काम करने के दौरान निकाली चिंगारी नीचे पड़ी लकड़ी पर गिरने से आग लगी हो।

फैक्टरी में फायर बुझाने के यंत्र लगे थे, जांच होगी

प्लाईवुड फैक्टरी में आग बुझाने वाला सिस्टम था या नहीं, इस बारे फैक्टरी मालिक द्वारा जानकारी लेने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पास की फैक्टरियों वालों को भी आग बुझाने वाला सिस्टम लगाने की हिदायतें करेंगेे।

मालिक बोला- आग बुझाने पर भी नहीं बुझी

सोमवार तड़के तीन बजे पता चला था कि फैक्टरी में अचानक आग लग गई है। अाग लगने का कारण नहीं पता चल सका। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण सात-आठ लाख रुपए तक का नुकसान हो गया है। फैक्टरी में आग बुझाने वाले यंत्र लगे हुए थे और उससे आग पर काबू करने की कोशिश की, पर नहीं बुझी।
– रविंदर सिंह, फैक्टरी मालिक
Back to top button