सर्दियों में हो रहे डैंड्रफ से हैं परेशान तो अपनाइए ये उपाए, कभी नही होगा…

दोस्तों बालों में डैंड्रफ का होना आम बात है, चाहे ये गर्मी में हो या सर्दी में हो. दरअसल बालों में डैंड्रफ का मुख्य कारण बदलता हुआ मौसम नहीं होता. इस बढ़ते प्रदूषण, धूल, मिट्टी और गंदगी के कारण भी बालों में डैंड्रफ होता है. इसी गंदगी की वजह से बालों में रूसी पैदा होती है और बाल बेजान हो जाते हैं. बालों में रूसी होने की वजह से खुजली भी होती है लगातार खुजली करने से सिर से खून भी निकलता है. इस वजह से बाल कमज़ोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं. आज हम आपको डैंड्रफ दूर करने का घरेलु नुस्खा बताने जा रहे हैं.

हम आपको बता दें कि बालों में डैंड्रफ होने पर आप जैतून के तेल या नारियल के तेल में कपूर को अच्छे से मिला लें. उसके बाद इस मिश्रण का प्रयोग अपने बालों पर करें, ऐसा करने से आपके बालों को रूसी से निजात मिल जाएगी. इसका प्रयोग हफ्ते में एक बार करने से आपको अपने बालों में फर्क नज़र आने लगेगा.

 

टमाटर और मुलतानी मिट्टी का प्रयोग

बालों में रूसी से छुटकारा पाने के लिए आपको टमाटर के रस को मुल्तानी मिट्टी में घोल कर एक मिश्रण तैयार करना होगा. उसके बाद इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों में अच्छे से लगाकर कुछ समय तक उसे छोड़ देना है. फिर जब ये मिश्रण आपके बालों में बिलकुल सूख जाए तो अपने बालों को गुनगुने पानी से धो लें. इसी प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं.

इस Valentine Day को इन 6 राशियों को मिल जायेगा अपना प्यार, जानें क्या कहती है आपकी राशि !

एलोवेरा का प्रयोग

वैसे तो आपने एलोवेरा के बहुत से फायदे सुने होंगे. इसे खाने से जैसे शरीर की बीमारियाँ खत्म हो जाती है. इसी तरह बालों की रूसी को दूर करने में भी ये बहुत सहायक है. एलोवेरा के रस को बालों में लगाने से आपके बालों की रूसी चली जाती है और इससे बालों में चमक भी आती है.

दही का प्रयोग

हम आपको बता दें कि बालों में हो रही रूसी को दूर करने के लिए दही एक बेहतरीन और कारगर उपाय है. अगर आप खट्टी दही इस्तेमाल करते हैं तो ये और भी अच्छा है. दही को अपने बालों पर लगाकर छोड़ दें और सूखने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें. इससे आपको बालों में हो रही रूसी से छुटकारा भी मिलेगा और आपके बाल बहुत मुलायम हो जाएँगे.

 
Back to top button