लखनऊ में आधी रात को डकैतों का धावा, 3 को मारी गोली, दो बहनें अगवा

हथियारबंद छह से अधिक बदमाशों ने लखनऊ के चिनहट के उत्तर धोना गांव में आधी रात को धावा बोलकर एक ही घर के तीन लोगों को गोली मार दी और दो नाबालिग बहनों को अगवा कर लिया। हालांकि एएसपी अनुराग वत्स ने दावा किया कि दोनों बहनें लौट आई हैं।
लखनऊ: आधी रात को डकैतों का धावा, 3 को मारी गोली, दो बहनें अगवा, देर रात लौटीं
लखनऊ: आधी रात को डकैतों का धावा, 3 को मारी गोली, दो बहनें अगवा, देर रात लौटींवारदात बृहस्पतिवार रात 12:30 की है। बदमाशों ने कठौता में गार्ड की नौकरी करने वाले उमेश चौहान के घर हमला किया। उसके पिता दीनानाथ चौहान, मां अमरावती और पत्नी सोनी को गोली मारकर घायल कर दिया। सोनी के दोनों पैर में गोली लगी है।

सोनी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने उमेश की दो बहनों का अपहरण कर लिया और भाग निकले। उमेश का कहना है कि उसकी पत्नी पुलिस को लगातार फोन करती रही, लेकिन वह नहीं पहुंची।

जब उमेश खुद चिनहट थाने पहुंचा तब पुलिस मौके पर पहुंची। उमेश का कहना है कि बदमाश डकैती के इरादे से आए थे। वे घर का सारा सामान लूट ले गए हैं।

 
Back to top button