CSE ISC Result 2019: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को दोपहर बाद हुआ जारी, 12वीं में पटना की अनुष्‍का को 99% अंक मिले

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (ICSE) की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को दोपहर बाद जारी हो गया। रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट www.cisce.org और www.results.cisce.org पर अपलोड किए गए हैं। रिजल्ट को लेकर बिहार के आइसीएसई स्‍कूलों में दोपहर से ही चहल-पहल तेज हो गई थी। परीक्षार्थियों के साथ-साथ स्‍कूल प्रबंधन भी रिजल्‍ट आने को लेकर खुशी है। बोर्ड के वेबसाइट पर रिजल्‍ट देखने के लिए बच्‍चों में होड़ लग गयी है।

इस बार बिहार से 11 हजार बच्चों ने परीक्षा दी है। पिछले साल की तुलना में इस बार पटना के स्‍कूलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसमें सेंट जोसेफ काॅन्वेंट हाई स्कूल की अनुष्का दास गुप्ता को 99 फीसद हैं। अनुष्‍का 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम की छात्रा है। इसी तरह, माउंट कार्मेल हाई स्कूल पटना की अकाट्या सिंह को 97.6% फीसद अंक आए हैं। से पढाई की है। अनुष्‍का आगे मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती है। दिल्ली आकाश से तैयारी कर रही है। उसका रोजाना 7-8 घंटे की मेहनत का नतीजा है। इसमें अपने माता-पिता और शिक्षकों का सहयोग मिला। 

यहां देखें रिजल्‍ट 

रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट www.cisce.org और www.results.cisce.org पर देखे जा सकते हैं। परीक्षार्थी एसएमएस (SMS) से भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपनी कक्षा के साथ यूनिक आइडी 09248082883 पर मैसेज करना होगा। आइसीएसई के मुख्य कार्यकारी और सचिव गैरी अराथून ने बताया कि परीक्षा परिणाम जारी होने के 48 घंटे बाद छात्र इसे डिजी लॉकर से भी प्राप्त कर सकते हैं।

घट गए हैं पास मार्क्‍स

पिछले साल सीआईएससीई) ने आइसीएसई ने 10वीं के लिए पास मार्क्‍स 35 फीसद से घटाकर 33 फीसद तथा 12वीं का पास मार्क्‍स 40 फीसद से घटाकर 35 फीसद कर दिए थे। ऐसे में इस साल अधिक परीक्षार्थियों के उत्‍तीर्ण होने की उम्‍मीद है। बीते साल की बात करें तो 10वीं का परीक्षा परिणाम 98.51 फीसद रहा था। वहीं, 12वीं का परिणाम 96.21 फीसद था। गीते साल 12वीं में सात परीक्षार्थी टॉपर बने थे। जबकि, 10वीं में नवी मुंबई के स्वंय दास 99.40 फीसद अंकों के साथ टॉपर बने थे।

Back to top button