कोर्ट ने फेसबुक और गूगल को लगाया फटकार, कहा- हफ्ते भर में दो हलफनामा…

जानलेवा ब्लू व्हेल गेम मामले में  फेसबुक और गूगल को बॉम्बे हाई कोर्ट ने नोटिस दिया है. एक सप्ताह के भीतर हलफनामा देने का आदेश जारी किया है.
Court blames Facebook and Google
आज बॉम्बे हाई कोर्ट ने फेसबुक और गूगल के भारतीय अधिकारियों को फटकार भी लगाई. आज सुनवाई के दौरान दोनों के ही वकीलों ने बताया कि उन्हें कल ही जनहित याचिका की प्रति मिली है. इस पर अदालत ने कहा आपको मामले की गंभीरता पता है.

गूगल और फेसबुक के वकीलों ने दलील दी कि याचिका में  उनके भारतीय दफ़्तर को पार्टी बनाया गया है जबकि उनके मुख्य कार्यालय विदेशों में हैं. इस पर अदालत ने तल्ख शब्दों में कहा कि आप को पहले जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए. लोग मर रहे हैं और आप टेक्निकल ग्राउंड पर अपने खिलाफ मामला खारिज करवाना चाहते हैं?

ट्रेनों में सफर के दौरान अब यात्रियों की पहचान पत्र बनेगा m-Aadhaar

अदालत ने दोनों कंपनियों के वकीलों को आदेश दिया कि याचिकाकर्ता के वकील को विदेशों में दोनों कंपनियों के दफ्तरों वे पते और पूरी जानकारी दे ताकि उन्हें भी पार्टी बनाया जा सके. साथ ही एक सप्ताह में हलफनामा दायर कर ये बताएं कि ब्लू व्हेल गेम का लिंक क्यों नही हटाई जा रहा है.

वकील शहजाद नकवी ने बॉम्बे हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर फेसबुक, गूगल और याहू जैसी कंपनियों को ब्लू व्हेल गेम के सर्कुलेशन को ब्लॉक करने का आदेश देने की मांग की है.

Back to top button