ट्रेनों में सफर के दौरान अब यात्रियों की पहचान पत्र बनेगा m-Aadhaar

रेल मंत्रालय ने कहा है कि इसने ट्रेनों में किसी भी आरक्षित श्रेणी के यात्री के पहचान पत्र के तौर पर आधार कार्ड के डिजिटल प्रारूप एम-आधार को भी स्वीकार करने का फैसला किया है।

ट्रेनों में सफर के दौरान अब यात्रियों की पहचान पत्र बनेगा m-Aadhaar

CCTV में कैद दर्दनाक मौत का मंजर, टॉयलेट से रेंगते बाहर आया था प्रद्युम्न

एम-आधार मोबाइल ऐप है, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने पेश किया है जिस पर कोई व्यक्ति अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकता है।

हालांकि, इसे उसी मोबाइल नंबर के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है जो आधार से जुड़ा हुआ है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि आधार दिखाने के लिए यात्रियों को ऐप खोलना होगा और अपना पासवर्ड डालना होगा। भारतीय रेल की ट्रेनों में किसी भी आरक्षित श्रेणी के डिब्बे में  एम-आधार को यात्री की पहचान के सबूत के तौर पर स्वीकार किया जाएगा।

Back to top button