बड़ी खबर: इटली में कोरोना का कहर, मौत ने तोड़ा चीन का रिकॉर्ड

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 140 हो गई है। इस खतरनाक वायरस से देश तीन लोगों की मौत हुई है। 15 राज्य इसकी चपेट में आ गए हैं। 54,000 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इसके प्रसार को रोकने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मंदिर, स्मारक, माल, बाजार को बंद करने जैसे कई एहतियाती कदम भी उठाए गए हैं।

भारत सरकार ने ईरान से इन सभी के लिए एक अलग क्वारंटाइन सेंटर देने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सभी सांसदों से अनुरोध किया कि वो अपने क्षेत्र में जाएं और स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करें। कोरोना वायरस से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें…

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी ने चीन को ठहराया जिम्मेदार, ट्रंप ने कोरोना वायरस को बताया ‘चीनी वायरस’

इटली में कोरोना वायरस का कहर

चीन के बाहर इटली में कोरोना वायरस सबसे ज्यादा कहर बरपा रहा है। लगातार तीसरे दिन यहां 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 345 लोगों की मौत हो गई है। इटली में अबतक कुल 2503 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 31 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बुधवार सुबह 9 बजे तक भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 147 हो गई है। इसमें से 122 भारतीय नागरिक हैं, जबकि 25 विदेशी हैं। कुल तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 14 लोगों के ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

 

Back to top button